📰
📅 दिनांक: 10 अप्रैल 2026
उन्नीसवे दिन भी जारी रही डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल, प्रदेश भर के अभियंताओं व विभिन्न संगठनों का व्यापक समर्थन
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल आज उन्नीसवें दिन भी प्रदेशभर में प्रभावी रूप से जारी रही। हड़ताल के चलते विभागीय एवं निर्माण कार्य प्रभावित बने हुए हैं।
प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत अभियंताओं के साथ-साथ युवा अभियंताओं का भी आंदोलन को व्यापक एवं उत्साहपूर्ण समर्थन प्राप्त हो रहा है, जिससे हड़ताल लगातार मजबूत होती जा रही है।
आज आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर मनोजकुमार द्वारा की गई, जबकि मंच संचालन इं देवेंद्र कुमार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जनपद सचिव मंगल नेगी, ई संतवीर, इँ. अरविन्द जोशी, इं रोविंद्र. इं शानु कुमार, इं. सुनील तोमर, इं. कीर्तिवर्धन नेगी, इं. आकाश, ई. सुप्रिया इं. निहारिका, इं.एकता,इं सचिन एवं इं सलमान आदि सहित बड़ी संख्या में अभियंता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर *Contractor Welfare Association Haridwar एवं Roorkee* द्वारा लिखित रूप में हड़ताल को पूर्ण समर्थन प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न कर्मचारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं आम जनमानस का भी आंदोलन को निरंतर समर्थन प्राप्त हो रहा है।
अभियंताओं के प्रतिनिधिमंडल द्वारा *वरिष्ठ नेता मदन कौशिक को मांग पत्र सौंपा गया,* जिस पर उन्होंने समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक आश्वासन दिया।


इसके साथ ही, *जनगणना कार्य में अभियंताओं की ड्यूटी लगाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित* कर अवगत कराया गया कि वर्तमान में समस्त अभियंता हड़ताल पर हैं,
महासंघ द्वारा पुनः स्पष्ट किया गया कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों—वेतन विसंगतियों का समाधान, पदोन्नति वेतनमान, 5400 ग्रेड पे, पुरानी पेंशन बहाली, विभागीय एकीकरण एवं अन्य लंबित मुद्दों—पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
अंत में अभियंताओं ने शासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा व्यक्त की है, ताकि कार्य सामान्य हो सके।
ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »