ऑल इंडिया एससी-एसटी एम्प्लॉईज वेलफेयर एसोसिशन, ओएनजी, दिल्ली ने किया ‘सांस्कृतिक संध्या’ का आयोजन, बाबा साहब के गीतों से गूंजा ओएनजीसी नोएडा का आवासीय परिसर

नोएडा (गौतमबुद्धनगर)। सेक्टर 39 में स्थित ओएनजीसी का आवासीय परिसर 25 अप्रैल, 2026 को बाबा साहब के संघर्षमयी जीवन से प्रेरित गीतों से गूंज रहा था। मौका था भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का। ये कार्यक्रम ओएनजीसी कॉर्पोरेट ऑफिस दिल्ली एवं ऑल इंडिया एससी-एसटी एम्प्लॉईज वेलफेयर एसोसिशन, ओएनजी, दिल्ली (AISCSTEWA) के सहयोग से आयोजित किया गया।

ओएनजीसी कॉलोनी, नोएडा के प्रांगण में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ शुभारंभ मुख्य अतिथि इरशाद अहमद (ग्रुप जनरल मैनेजर, ओएनजी) विशेष अतिथि ओपी गौतम (प्रेसिडेंट पार्लियामेंट्री स्ट्रीट मेला कमेटी, जनरल सेक्रेटरी एससी/एसटी वेलफेयर एसोसिएशन दूरदर्शन) एवं दयानंद सिंह (अध्यक्ष AISCSTEWA, ओएनजीसी दिल्ली) और गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप दीप प्रज्वलन और डॉ. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।

इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इरशाद अहमद खान ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर लोकतंत्र के सबसे बड़े दूरदर्शी शिल्पकार थे। उन्होंने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए ज़ोर दिया कि बाबा साहब की शिक्षा- शिक्षित बनो, संगठित बनो, और संघर्ष करो का संदेश अमूल्य है। इरशाद खान ने अपने संबोधन में ये भी कहा कि अन्याय पर न्याय की विजय ही उनकी पूर्ण शिक्षा है। उन्होंने ये भी कहा कि अन्याय को ना सहना ही उनकी शिक्षाओं का अनुपालन है। इरशाद खान ने कहा कि महिलाओं के विकास के साथ-साथ बाबा साहब ने निरंतर समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य किया।

इस दौरान विशेष अतिथि ओपी गौतम ने बाबा साहब के आदर्शों को निरंतर अनुसरण कर एक समतामूलक समाज की स्थापना करने पर ज़ोर दिया तथा उन्होंने यह भी कहा कि निरंतर बाबा साहब की शिक्षाओं को याद करना चाहिए तथा सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक समानता की स्थापना होनी चाहिए।

ओएनजी से संबंधित AISCSTEWA, दिल्ली के चेयरमैन दयानंद सिंह ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण दिया, जिसमें उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का ‘जय भीम’ कहकर अभिवादन किया और एक ऐसे संविधान को आकार देने में डॉ. अंबेडकर की भूमिका पर प्रकाश डाला, जो आज भी वंचितों को सशक्त बना रहा है और समावेशी लोकतंत्र को मज़बूत कर रहा है। उन्होंने समाज को कुछ वापस देने और पूरे देश में विभिन्न पहलों के माध्यम से हाशिए पर पड़े समुदायों का समर्थन करने के प्रति ओएनजीसी की प्रतिबद्धता पर भी ज़ोर दिया।

भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में समता म्यूजिकल ग्रुप एवं उनकी टीम के निखिल बोद्ध, शशि भूषण और बुद्ध मित्रा ने बाबा साहब के जीवन और दर्शन से जुड़े हुए सुंदर गीत प्रस्तुत करके जन जन तक उनकी शिक्षाओं को प्रेषित किया।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन AISCSTEWA, दिल्ली के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्याम सुंदर द्वारा किया गया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए ओएनजी से कॉर्पोरेट संचार, आईटी, समन्वय, इंफोकोम और अन्य टीमों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह समारोह डॉ. अंबेडकर की चिरस्थायी विरासत को एक श्रद्धांजलि के रूप में था और इसने समानता, न्याय और समावेशिता के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता को और मज़बूत किया।

इस अवसर पर समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ ओएनजीसी के वरीष्ठ अधिकारी एवं परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। ऑल इंडिया एससी एसटी एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित कर बाबा साहब की शिक्षा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »