रुड़की मोंटफोर्ट स्कूल 12वीं सीबीएसई बोर्ड के कॉमर्स विषय के छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत प्रतिशत रहा। रुड़की नगर के प्रतिष्ठित मैनफोर्ड स्कूल गत अनेक वर्षों से लगातार नगर में अपने अच्छे उत्तम और प्रशंसनीय परीक्षा परिणाम के लिए चर्चा का केंद्र रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा पास कर विद्यालय एवं रुड़की नगर का मान बढ़ाया।

विद्यालय में हर तरफ खुशी का वातावरण छाया हुआ है। अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उनके अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी। स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम ने सभी छात्रों को मिष्ठान खिलाकर अपना शुभ आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए मंगल प्रार्थना करते हुए शुभकामनाएं दी सभी छात्राओं ने प्रधानाचार्य एवं अपने अध्यापकों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम ने कहा कि विद्यालय परिवार के प्रयासों से आज विद्यालय के छात्र-छात्राएं श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम एवं उत्तम संस्कारों को प्राप्त कर रहे हैं। आज विद्यालय के छात्र-छात्राएं देश-विदेश में विद्यालय परिवार व अपने नगर का नाम आलोकित कर सम्मान बढ़ा रहे हैं।
ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम प्रधानाचार्य
ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »