शराब कारोबारी का बड़ा कारनामा
खबर यूपी के हापुड़ से है। जहां आबकारी विभाग की मिली भगत के चलते देर रात में शराब के ठेके की छतो से शराब के पव्वो की बारिश हो रही है। आपको बता दे रात्रि में 10 बजे शराब की दुकानों के बंद होने के बाद ठेका संचालक द्वारा लोगों से अधिक पैसों की वसूली कर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देर रात कुछ शराबी युवक शराब खरीदने के लिए ठेके के बैक साइड में जाते हैं। तो ठेके की छत पर मौजूद लोगों के द्वारा रस्सी के जरिए एक छोटी बाल्टी को नीचे लटकाया जाता है जिसमें शराबी युवक पैसे रखते हैं और बाल्टी बकायदा लिफ्ट की तरह ऊपर जाती है उसके बाद शराब बेचने वाले व्यक्ति पैसों को कलेक्ट करते हैं और छत से शराब के शराब के पव्वो की बारिश करते हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है की हापुड़ का आबकारी विभाग कैसे चैन की नींद सो रहा है और ठेके संचालक देर रात शराब अधिक रेट पर शराब बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। अब पब्लिक में ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। देर रात्रि में हो रही शराब की इस बिक्री से हापुड़ आबकारी विभाग की मिली भगत बू आ रही है। अब देखना होगा आबकारी विभाग इस ठेका संचालन पर कोई एक्शन लेता है या आंखें मूंद कर अधिकरी एसी दफ्तर में आराम ही फरमाते रहेंगे ?
ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी
