मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की के कुलपति प्रो०(डा०) नरेंद्र शर्मा ने वृक्षारोपण कर मनाया हरेला पर्व,

मदरहुड विश्वविद्यालय रूड़की में आज हरेला पर्व के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति महोदय ने परिसर में पौधा लगाकर किया, इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी संकायों के अधिष्ठाता, विभाग अध्यक्ष, एवं शिक्षकगण, तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए।

इस अवसर पर कुलपति महोदय ने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए वन संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि, “हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण संरक्षण हेतु हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।”
कुलपति महोदय ने आगे कहा कि मदरहुड विश्वविद्यालय पर्यावरण संरक्षण के लिए हमेशा तत्पर रहा है और इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों में प्रकृति प्रेम की भावना विकसित करने का प्रयास हमारे द्वारा किया जाता रहा है।

इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो० (डा०) कृष्णपाल चौहान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, “छात्र ही देश का भविष्य हैं। जब युवा पीढ़ी पर्यावरण के प्रति जागरूक होगी तभी हम एक स्वच्छ और स्वस्थ भारत का निर्माण कर पाएंगे। विश्वविद्यालय द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहें है जिनसे छात्रों में प्रकृति संरक्षण की भावना का विकास हो।”
ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »