हरिद्वार से शिव भक्त पवित्र जल लेकर अपने गांव और शहरों की तरफ लौट रहे हैं उनकी सेवा के लिए लोगों ने जगह-जगह भंडारे लगाए हैं इन भंडारों में रुकने की व्यवस्था खान की व्यवस्था स्वच्छ जल की व्यवस्था और दवाई की व्यवस्था भंडारे संचालकों में की है
* *विप्र फाउंडेशन द्वारा शिव भक्तों की सेवा के लिए लगाया गया कावड़ पटरी पर भंडारा**
रूड़की विप्र फाउंडेशन द्वारा कावड़ पटरी पर एक भव्य भंडारा लगाया गया है जिसमें विप्र फाउंडेशन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विप्र फाउंडेशन उत्तराखंड द्वारा बीती 4 अगस्त से भंडारा चल रहा है वहीं चिकित्सा सेवा के चलते निशुल्क दवाईयां वितरित की है।इस मौक़े पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज ने कहा कि कांवड़ियों और शिव भक्तों की सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों का आह्वान करते हुए कहा की शिव भक्तों और श्रद्धालुओं की निष्काम सेवा ही सच्ची और सबसे बड़ी सेवा है। हम सभी को धर्म से ऊपर उठकर जनसेवा के इन कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधताओं का देश है, जहां सभी धर्मों के लोग सदियों से आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे के साथ रहते आए हैं। विप्र फाउंडेशन द्वारा एकजुट होकर कांवड़ पटरी मार्ग पर शिव भक्तों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया, जिसमें श्रद्धालुओं को आदरपूर्वक प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर प्रदेश सचिव पवन कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा,प्रदेश सचिव इंजीनियर राजकुमार, नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, चिकित्सा कैंप प्रभारी केडी धीमान, पवन कुमारी और डॉक्टर आयुष प्रदेश की टीम एवं कार्यकारिणी उपस्थिति रही है युवा शक्ति मोहित शर्मा अंजू शर्मा सुखपाल शर्मा बलवीर नाथी राम जी पदम शर्मा आशीष शर्मा महिला पंचायती मंदिर की योगेश भारद्वाज, पवन भारद्वाज, शिव भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड
