आज लक्सर में ए आरटीओ एनफोर्समेंट श्री कृष्ण चंद्र पलाडिया के नेतृत्व में इंटरसेप्टर प्रभारी श्री हरीश रावत जी वटीम ने जुगाड़ वाहनों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की गई इस अभियान में कल 15 जुगाड़ों को कटवाया गया तथा सीमेंट और सरिया व्यापारियों को भी चेतावनी दी गई थी यदि आपके द्वारा ऐसे किसी भी वाहन से माल सामग्री परिवहन किया गया जो अनरजिस्टर्ड है जिस पर नंबर प्लेट नहीं है तो आपके खिलाफ भी कानून कारवाई की जाएगी
ए आरटीओ एनफोर्समेंट श्री कृष्ण चंद्र ने कहा कि आने वाले समय में रुड़की लक्सर मंगलौर भगवानपुर नारसन आदि सभी क्षेत्रों में चल रहे जुगाड़ों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी यह जुगाड़ नियम विरुद्ध बने हुए हैं इसे एक्सीडेंट होने का बहुत बड़ा खतरा बना रहता है जुगाड़ में ज्यादातर लोग बड़े-बड़े सरिया ईट सरिया रोड़ी ढोने का काम कर रहे हैं और यह बहुत स्पीड के साथ चलते हैं अत्यंत गति पकड़ने के बाद इनके ब्रेक फेल होने का खतरा ज्यादातर रहता है और ब्रेक भी नहीं लग पाते हैं
ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड
