हरिद्वार लक्सर आबकारी विभाग ने शायद अब यह ठान लिया है कि हरिद्वार जिले को अवैध कच्ची शराब मुक्त करके ही दम लेना है जिस तरीके से लक्सर आबकारी विभाग ने अवैध कच्ची शराब मुक्त अभियान चला रखा है इसके आने वाले समय में अच्छे परिणाम दिखाई देंगे अवैध कच्ची शराब बनाने वाले और उनके पनाह गारो को भी किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा या तो इस अवैध धंधे को छोड़े या फिर सलाखों के पीछे आपको जाना ही पड़ेगा लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का तरीका अब अवैध कच्ची शराब बनाने वालों को छोड़ना ही पड़ेगा नहीं तो आने वाले भविष्य में ऐसे गुनहगारों के खिलाफ और बड़ी कार्यवाही की जाएगी
आज दिनांक 14.09.2026 को माननीया आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार के निर्देशन में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आज दिनांक 14 /9 /26 को क्षेत्र वन हरिद्वार टीम द्वारा आबकारी निरीक्षक हसनैन रजा जाफरी के नेतृत्व में सहदेवपुर के नाले से तीन डृमो में लगभग 800 किलोग्राम लहन नष्ट किया तथा 20 लीटर कच्ची शराब बरामद कर अभियोग दर्ज किया आबकारी टीम में प्रभारी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र वन हरिद्वार श्री हसनैन रजा जाफरी , उप आबकारी निरीक्षक महावीर मैठानी तथा प्रधान आबकारी सिपाही सुरेंद्र सिंह ,अनिरुद्ध शर्मा, लव शर्मा व नरेंद्र शर्मा थे
ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड
