किसान आयोग के उपाध्यक्ष का आंचल डेरी अध्यक्ष और स्टाफ ने किया जोरदार स्वागत ।
दुग्ध संघ हरिद्वार की शिकारपुर में स्थित दुग्धशाला का चौधरी अजित सिंह उपाध्यक्ष किसान आयोग द्वारा प्रमोद अध्यक्ष दुग्ध संघ के साथ भ्रमण किया गया। अजय क्वीरा प्रधान प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि बीस हजार लीटर क्षमता की दुग्धशाला मे 350 दुग्ध समितियो से दुग्ध प्राप्त होता है जिससे दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थ तैयार कर आर्मी रुड़की ‘,,संस्थानो एवं बाजार मे आपूर्ति की जाती है। दूध की गुणवत्ता जाच करने हेतुअत्याधुनिक मशीन मिल्कोस्कैन भारत सरकार की योजना से आयातित कर उपलब्ध करायी गयी है। अध्यक्ष दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध समिति सचिवो हेतु 50 पैसे प्रति लीटर सचिव प्रोत्साहन देने की मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को लागू कराने की एवं दुग्ध उत्पादकों को चारा दाना भूसा पर 75% अनुदान दिलाने की माग की गयी । किसान आयोग उपाध्यक्ष ने कहा कि धामी जी से समस्याओ का निराकरण कराया जायेगा ।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार की दुग्ध संघ योजना बहुत अच्छी है जिसे लेकर सरकार बहुत गंभीर है जिसका फायदा दुग्ध संघ से जुड़े सभी किसानों को लाभ मिल रहा है इस मौके पर उन्होंने आंचल डेरी में दूध से बने प्रोडक्ट की जमकर तारीफ की दुग्ध संघ अध्यक्ष प्रमोद ने बताया कि उनके कार्यकाल में दूध की गुणवत्ता और दूध से बने प्रोडक्ट और आंचल डेरी के राजस्व में वृद्धि हुई है और सरकार और दुग्ध मंत्री का सहयोग बहुत मिल रहा है सर्वश्रेष्ट कर्मचारी के रूप में राकेश चौधरी को माला पहनाकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर डीपी सिंह उपनिदेशक ,पीयूष आर्य सहायक निदेशक, अजय क्वीरा प्रधान प्रवन्धक ,सहदेव पुण्डीर दुग्धशाला प्रभारी, हरी सिंह पी& आई, आवेश ,. ईश्वर, सरदार करण सिंह, अजय रावत, मनोज, आदि उपस्थित रहे
सहदेव सिंह पुण्डीर
ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड
