श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल एंड एलाइड साइंसेज रुड़की में विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया।

रुड़की। श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड एलाइड साइंसेज, रुड़की में शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान निदेशक डॉ पंकज शर्मा , प्राचार्या डॉ. शम्मी चड्ढा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संस्थान के समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षक स्टाफ एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के ज्ञान एवं रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रश्न मंच प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता , विज्ञान पर आधारित हास्य चित्र प्रतियोगिता एवं प्रेजेंटेशन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और फार्मेसी क्षेत्र से संबंधित विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर संस्था निदेशक डॉ पंकज शर्मा व प्राचार्या डॉ. शम्मी चड्ढा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए फार्मासिस्ट के महत्व, स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट की भूमिका तथा विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाए जाने के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और दवाओं के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में फार्मेसी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, उनके ज्ञान एवं रचनात्मक कौशल को विकसित करने तथा समाज एवं स्वास्थ्य सेवा में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराना रहा हैं।

इस अवसर पर इंस्टीट्यूट प्राचार्या डॉ शम्मी चड्ढा ,चित्रा गुप्ता , दीपक सैनी, दुष्यंत पुंडीर , सुनीता रानी , मोहम्मद काशिफ , अक्षय कुमार,
अवि सैनी , चंदन सैनी , निशात अंजुम , शाहरुख , प्राची जिंदल , राधेश्याम सारस्वत ,दीपक काम्बोज , अजय कुमार, अमित शर्मा , विजय अरोड़ा उपस्थित रहे।

ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »