रूड़की के गणेशपुर में चौथे वैक्सीनेशन कैंप का भारतीय जनता पार्टी एवं पंजाबी कल्याण महासभा रूड़की विकास मंच की और से आयोजन किया गया । भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा ने चौथे वेक्सिनेशन कैम्प का उद्धघाटन किया जिसमे क्षेत्र के लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वैक्सीन लगवाने वालो में भारी उत्साह दिया । सुबह से ही वैक्सीन लगवाने वालो की लाईन लगी हुई थी जहाँ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगो को वैक्सीन लगायी।जानकारी देते हुए भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी संजय अरोड़ा ने बताया कि कैंप में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का वेक्सिनेशन किया जा रहा है और जिनको प्रथम डोज लग चुकी है अब उनको वैक्सीनेशन कैंप में निशुल्क दूसरी डोज लगाई जा रही है। कैंप के द्वारा लोगों को बड़ी राहत मिल रही है ।उन्होंने बताया महिलाएं बुजुर्ग व युवाओं में वैक्सीन लगवाने को लेकर भारी उत्साह दिख रहा है पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष भाजपा संजय अरोड़ा के द्वारा अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा क्षेत्र के लोगो को लगातार सहयोग मिल रहा है संजय अरोड़ा का कहना है कैम्पो में जिस तरह लोग बढ़ चढ़कर वैक्सीन लगवा रहे है लोगो के उत्साह को देखते हुए वो आगे भी ऐसे कैम्प आयोजन करते रहेंगे जिसमे ज़्यादा से ज़्यादा लोग वैक्सीन लगवा सके रुड़कीं शहर के सभी क्षेत्रों में वैक्सीन कैम्प लगाये जाएंगे जिससे कोई भी वैक्सीन लगवाने से छूट ना जाये। इस मौके पर उन के बहुत सारे साथी मौजूद रहे नवीन त्यागी निर्दोष त्यागी अभिषेक चंद्रा प्रवीण संधू हरीश शर्मा पार्षद अंकित चौहान पार्षद प्रदुमन पोसवाल पूर्व पार्षद संजय चौधरी सतीश यादव प्रमोद चौधरी गजेंद्र चौधरी सचिन गुप्ता सत्यम कालरा तिलक पिपलानी भारत भूषण मेंदीरत्ता अभिषेक शर्मा सचिन तनेजा सुमित मित्तल धर्मवीर पिंकी प्रवीण ठाकुर कुलदीप तोमर पार्षद पति कपिल दुआ सभी लोगों का बहुत बड़ा सहयोग रहा ईश्वरचंद ब्यूरो प्रमुख
