केंद्रीय विद्यालय न. 1 रूड़की में ग्रीष्मावकाश में ऑनलाइन समर कैंप का आयोजन
कोविड – 19 ने हमारी ज़िन्दगी में उथल-पुथल मचा दी है | लॉकडाउन, स्कूलों का बंद होना और भौतिक दूरी, इन सबका बच्चों पर गहरा असर पड़ रहा है | ग्रीष्मावकाश के दौरान विद्यार्थियों को उनके घरों में व्यस्त रखने और उनके संगीत , नृत्य, गायन एवं चित्रकला से सम्बंधित प्रतिभा को निखारने के उद्येश्य को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय विद्यालय न. 1 रूड़की में विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन समर कैंप का आयोजन किया गया |इसके अन्तर्गत विद्यार्थियों को अपने गायन, नृत्य, वाद्ययंत्र वादन से सम्बंधित प्रस्तुति का वीडियो बनाने तथा चित्रकला की ऑनलाइन प्रतियोगिता करायी गयी जिसमे विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया |प्राचार्य श्री वी के त्यागी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि ग्रीष्मावकाश में इस लॉक डाउन के समय जब बच्चे अपने घरों में बंद है, उन्हें सकारात्मक दिशा में व्यस्त रखना बहुत जरुरी है | संगीत का जीवन में विशेष महत्व है। शिक्षा में संगीत विषय यह केवल उत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ही नहीं है बल्कि इसका सभी विषयों से जुड़ाव है। नृत्य एवं संगीत के अभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है। संगीत बालक के शैक्षणिक स्तर को बढ़ाने में सहायक है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा बाहर आई है | विद्यालय के शिक्षकों के दिशानिर्देशन में ये प्रतियोगिताएं संपन्न हुई जिनके परिणाम निम्नाकित रहे |
नृत्य प्रतियोगिता में प्राथमिक विभाग से इशांत ( 3 अ ), शताक्षी (4 ब) तथा अविष्का (4 अ ) प्रथम, तथा माध्यमिक विभाग से पंखुरी (7 अ ) एवं अंश्कांत मिश्रा (6 ब ) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |

गायन प्रतियोगिता में प्राथमिक विभाग से अराध्या शर्मा ( 3 अ ), शताक्षी (4 ब) प्रथम, तथा माध्यमिक विभाग से श्रुति अन्थ्वाल (12 स) एवं पायल (8 स ) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |

वाद्य वादन प्रतियोगिता में प्राथमिक विभाग से आयुष तेज्यनी ( 5 स ), तथा माध्यमिक विभाग से अराध्य (6 अ ) एवं लक्ष्य वर्मा (12 अ ) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |

चित्रकला प्रतियोगिता में प्राथमिक विभाग से इशांत ( 3 अ ), तथा शताक्षी (4 ब) प्रथम, तथा माध्यमिक विभाग से अंश कान्त मिश्रा (6 ब ) एवं स्मृति (7 ब ) तथा विनीता (12 स ) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |

ईश्वरचंद ब्यूरो प्रमुख
प्राचार्य श्री वीके त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »