पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का जनाधार बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। भाजपा, कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त लोग लगातार आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। जिससे साफ हो चला है कि कलियर विधानसभा सीट पर आप प्रत्याशी की बड़ी जीत होगी।
पिरान कलियर विधानसभा से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी इंजीनियर शादाब आलम अपने के कारवां को लगातार बढ़ाए हुए हैं। वे लगातार पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जिसके फलस्वरुप लोग बहुत तेजी से आप का हिस्सा बन रहे हैं। इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र के गांव दौलतपुर से गोस्वामी समाज के मनोज गिरी, अंकित गिरी, सचिन गिरी, सतीश उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, रवि उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय, अनुज कुमार, राहुल कुमार आदि रविवार को आप प्रत्याशी इंजीनियर शादाब आलम के कार्यालय पर पहुंचे और आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। इंजीनियर शादाब आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बेहद ही उल्लेखनीय कार्य किये हैं, जिससे प्रभावित होकर लोग आप से जुड़ रहे हैं। क्योंकि दिल्ली में जो आप ने कहा वो करके भी दिखाया है।उन्होंने कहा कि जीतने के बाद क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, बिजली व पानी की व्यवस्था को प्रमुखता से तरजीह दी जाएगी। विधानसभा में रुके हुए विकास कार्यों को गति दी जाएगी। नई-नई योजनाएं लाएंगे और राज्य में कलियर क्षेत्र की एक अलग पहचान बनाने का काम करेंगे। कहा कि भाजपा ने नोटबंदी करके जनता को गुमराह करने का किया है। बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। इस दौरान सभी नव सम्मिलित सदस्यों ने संयुक्त संबोधन में कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी प्रत्याशी इंजीनियर शादाब आलम को जिताने का काम करेंगे। इस बार झाडू चलेगी और आम आदमी पार्टी प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। कहा कि भाजपा और कांग्रेस व बसपा ने हमारे गोस्वामी समाज को गुमराह करने के साथ लूटने का काम किया है।इंजीनियर शादाब आलम ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि आगामी 14 फरवरी को आम आदमी पार्टी के चुनावी निशान झाडू के सामने वाला बटन दबाकर मुझे जीताने का करें। ताकि क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कराया जा सके।
ईश्वरचंद ब्यूरो प्रमुख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »