दिनांक–22-10-22
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, बी ई जी एंड सी रूड़की में दीपावली के अवसर पर
दीवाली मिलन समारोह का आयोजन
आज केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, बी ई जी एंड सी रूड़की में आज दीपावली के उपलक्ष्य में विद्यालय में दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस समारोह का उद्घाटन प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट तथा उप प्राचार्या अंजू सिंह ने दीप जलाकर किया | सभी शिक्षकों को हरित दीपावली मनाने की शपथ दिलाई गयी |शिक्षकों ने आपस में एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर शुभकामनाएं दी |इस अवसर पर अपने शुभकामना सन्देश में प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों का बहुत महत्व है | ये त्यौहार हमें आपस में जोड़ने का काम करते है |दीपावली दीपों का त्यौहार है, इसलिए हमें अपने अंतःकरण में ज्ञान का दीपक जलाकर उजियारा करना चाहिए |विद्यार्थियों को अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पटाखे दीपावली पर न जलाये क्यूंकि इससे पर्यावरण दूषित होता है | विद्यालय पुस्तकालय ब्लॉग के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को हरित दीपावली मनाने तथा पटाखे न जलाने की शपथ दिलाई गयी |
विद्यार्थियों के लिए भी दीपावली के अवसर पर अंतर सदनीय रंगोली बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे शिवाजी सदन एवं अशोक सदन प्रथम स्थान पर, टैगोर सदन दूसरे स्थान पर तथा रमन सदन तृतीय स्थान पर रहे | कक्षा बारहवी के कला के विद्यार्थियों ने रेत, मिटटी, आटा, चूने तथा फूलों से खुबसूरत इको-फ्रेंडली रंगोली बना कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया |
प्राथमिक कक्षाओं में दिया बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमे अक्षित (5 स ) प्रथम स्थान पर, मोहम्मद अजीम (5 ब ) द्वितीय स्थान पर तथा परिधि सुयाल (2 ब ) तृतीय स्थान पर रही |
सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उप प्राचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने कहा कि हमें आपस में मिलजुलकर, दीये जलाकर, घर तथा आस पास को साफ कर, सजाकर ये त्यौहार मनाना चाहिए |पर्यावरण को दूषित करने वाले कोई भी काम नही करना चाहिए |
(चन्द्र शेखर बिष्ट)
प्राचार्य
ईश्वरचंद ब्यूरो प्रमुख