दिनांक 15 अगस्त 2024 को रुड़की शहर के मोंटफोर्ट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | विद्यालय के प्राचार्य महोदय ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया| स्कूल बैंड के साथ विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया तथा प्रधानाचार्य महोदय ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम के द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई

| विद्यार्थियों ने देशभक्ति कार्यक्रम जैसे:- गीत ,संगीत, नृत्य आदि के माध्यम से भाग लिया और देश के प्रति अपने प्रेम को अभिव्यक्त किया | कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा आजादी के मायने की सुंदर प्रस्तुति दी | देश के प्रति जो देशभक्त विद्यार्थियों ने अपने कार्यक्रमों के द्वारा प्रस्तुत की | वह अत्यंत मनमोहक रही इससे विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा अभिव्यक्त हुई | प्रत्येक विद्यार्थियों ने किसी न किसी रूप में कार्यक्रम में भाग लिया | विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने विद्यालय के प्रवेश द्वार पर एक विशालकाय तिरंगे को प्रकाश से अवलोकित करके सभी को हर घर तिरंगे के लिए प्रेरित किया

| कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने प्रस्तुत कार्यक्रम की भरपूर सराहना की तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश को विकास के मार्ग पर ले जाने का संदेश देता है और यह तभी संभव है जब देश का प्रत्येक नागरिक भेदभाव रहित होकर प्रत्येक नागरिक का सम्मान करें | उन्होंने आज के विद्यार्थियों को राष्ट्र के लिए आने वाले कल का भविष्य और प्रेम व शांति का प्रचारक बताया | कार्यक्रम के दौरान उप प्राचार्य महोदय ब्रदर प्रशांत कुल्लू , सिस्टम अमली , विद्यालय के समन्वयक दीपू थॉमस , मैडम लिजी , फ्लिप व सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थिति रही |

ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »