*ज्वालापुर से भाजपा के पूर्व विधायक चंद्रशेखर के निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में छाई शोक की लहर, अंत्येष्टि पर उमड़ा जन सैलाब*

ज्वालापुर से भाजपा के पूर्व विधायक चंद्रशेखर भट्ठे वालों के निधन पर भाजपा एवं समाज के प्रतिष्ठित लोगों में गहरा अफसोस है। अंत्येष्टि के समय हरिद्वार जनपद के साथ उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के नेता भी शामिल हुए
निधन की सूचना पाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह भट्ट पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्वार मौजूदा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जैसे बड़े नेताओं ने दुख व्यक्त किया
दिवंगत विधायक को उनके बेटे तेजपाल ने मुखाग्नि दी और उनके पोते तनिष्क शव यात्र वाहन पर मौजूद रहे उनके दामाद मनोज अटवाल और बड़ी संख्या में दूर दराज से पहुंचे रिश्तेदारों में अंतिम यात्रा मैं शिरकत की चंद्रशेखर विधायक अमर रहे के नारे लगाते रहे चंद्रशेखर दो बार विधायक रहे ज्वालापुर और भगवानपुर के लोग उन्हें हमेशा याद करते रहेंगे।कभी किसी फरियादी को चंद्रशेखर ने मायूस नहीं लौटाया लोग उनकी सादगी के बेहद दीवाने थे।पूर्व विधायक के देहांत से उनके समर्थकों में भी भारी मायूसी है
।गौरतलब है कि पूर्व विधायक चंद्रशेखर 2002 में भगवानपुर विधानसभा से , तथा 2012 में ज्वालापुर विधानसभा से विधायक रह चुके हैं इतना ही नहीं भाजपा में उनको बड़ा सम्मान दिया जाता था सभी वर्ग के लोग उन्हें पसंद करते थे।पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी,भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, डाटा प्रबंधन के प्रदेश संयोजक मयंक गुप्ता, जिला महामंत्री अरविंद गौतम, मास्टर सत्यपाल, सुबोध राकेश,राजपाल सिंह,जिला मंत्री सतीश सैनी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, देवी सिंह राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव कौशिक पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अनुज सैनी, धीर सिंह,पार्षद धीरज पाल, विवेक चौधरी, चंद्रप्रकाश बाटा, सुबोध चौधरी, हरिमोहन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, हरीश शर्मा, नरेश शर्मा,सुंदरलाल प्रजापति, विकास प्रजापति, रामगोपाल कंसल, प्रमोद गोयल, संजीव कक्कड़ पूर्व मेयर यशपाल राणा वरिष्ठ समाजसेवी सचिन गुप्ता वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर ई, चैरब जैन,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »