बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर करनैलगंज के श्री चित्रगुप्त इंटर कालेज मे आयोजित हुआ कार्यक्रम
गोंडा। बुद्ध पूर्णिमा पर्व के अवसर पर शनिवार को करनैलगंज के श्री चित्रगुप्त इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
करनैलगंज के श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में शनिवार को बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर विद्यालय के प्रबंधक बीके श्रीवास्तव ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रबंधक ने बौद्ध धर्म की प्रासंगिकता व पंचशील सिद्धांत की जानकारी दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जीके श्रीवास्तव ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था और इसी दिन उन्हे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। बुद्ध को संदेश की संदेश दिन होने के कारण इस दिन को उन्होने बहुत महत्वपूर्ण बताया। संतराम विश्वकर्मा ने बुद्ध के जीवन आदर्शो पर चलने पर बल दिया। इस अवसर पर राम नारायण सिंह, कैलाश चंद, सविता, अंकित श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, हर्षित, अर्पित, राजकुमार,सृष्टि,अनुकृति आदि उपस्थित रहे।