*फॉर्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली के सहयोग से श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल एंड एलाइड सांइसेज रुड़की में फार्मा अन्वेषण देवभूमि उत्तराखंड 2026 का आयोजन*

*फार्मअन्वेषण कार्यक्रम: फार्मेसी छात्रों के लिए राष्ट्रीय शोध मंच*

श्रीमति तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल एंड एलाइड सांइसेज रूड़की द्वारा फॉर्मेसी के जनक प्रोफेसर एम एल श्रॉफ की स्मृति में फार्मा अन्वेषण बनाया और श्रद्धांजलि दी गई। फार्मा अन्वेषण देवभूमि उत्तराखंड 2026 कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ धन सिंह रावत सम्मानित अतिथि के रूप में फॉर्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ मोंटू कुमार एम पटेल , रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, सेंट्रल काउंसिल सदस्य पी सी आई नई दिल्ली के सदस्य डॉ शिवानंद पाटिल , उप उत्तराखंड ड्रग कंट्रोलर , एफ डी आई उत्तराखंड डॉ सुधीर कुमार, इंस्टीट्यूट संस्थापक श्री रमेश चन्द शर्मा , इंस्टीट्यूट अध्यक्ष श्री ममतेश कुमार शर्मा इंस्टीट्यूट निदेशक डॉ पंकज शर्मा , प्राचार्या व कोऑर्डिनेटर डॉ शम्मी चड्ढा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत जी ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से छात्र छात्राओं को संबोधित किया।

*मुख्य अतिथि मोंटू कुमार एम पटेल ने अपने संबोधन में फार्मा अन्वेषण 2026 के भव्य शुभारंभ की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि* यह आयोजन छात्रों , शोधकर्ताओं , शिक्षाविदों और उद्योग पेशेवरों के लिए एक मंच प्रदान करेगा जहां वे अपने विचारों को सांझा कर सकते हैं और फॉर्मेसी शिक्षा और अनुसन्धान में उभरते रुझानों का पता लगा सकते हैं। फार्मेसी के क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत में फार्मा अन्वेषण नामक एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से फार्मेसी के छात्रों को अपने शोध कार्य और वैज्ञानिक विचार प्रस्तुत करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है।
इस प्रकार, फार्मा अन्वेषण कार्यक्रम भारत में फार्मेसी शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
*सम्मानित अतिथि रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने फार्मा अन्वेषण उत्तराखंड 2026 को संबोधित करते हुए कहा* कि यह कार्यक्रम भारत भर के फार्मासिस्टों को एक मंच पर लाने का कार्य करता है और फार्मेसी शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। इस प्रकार, फार्मा अन्वेषण कार्यक्रम भारत में फार्मेसी शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस कार्यक्रम में बी.फार्मा, डी.फार्मा, एम.फार्मा और फार्मेसी के अन्य पाठ्यक्रमों के छात्र भाग लेते हैं। छात्र अपने शोध प्रोजेक्ट, पोस्टर प्रेजेंटेशन या नवाचार से जुड़े विषयों को विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुत करते हैं।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के समस्त फॉर्मेसी इंस्टीट्यूट के बी फार्मा , डी फार्मा , एम फार्मा , फार्मा डी और फार्मा इंडस्ट्री से भी प्रतिभाग करेंगे। जिसमें विजयी होने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। फॉर्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ मोंटू कुमार एम पटेल द्वारा फॉर्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त उत्तराखंड के समस्त फॉर्मेसी इंस्टीट्यूट के निदेशक व प्राचार्य के साथ चाय पर चर्चा की गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि , सम्मानित अतिथि को संस्था निदेशक डॉ पंकज शर्मा द्वारा शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पी सी आई नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ मोंटू कुमार एम पटेल द्वारा आर सी पी ग्रुप के अध्यक्ष डॉ अश्वनी कुमार चौधरी एवं सभी इंस्टीट्यूट के निदेशक व प्राचार्य को पौधा , स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर शौर्य शर्मा , कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर डॉ शम्मी चड्ढा , मीडिया प्रभारी विजय अरोड़ा , चित्रा गुप्ता , सुनीता रानी , दीपक सैनी , मोहम्मद काशिफ , दुष्यंत पुंडीर , अक्षय कुमार , दीपक कांबोज , अवि सैनी , गौरव शर्मा , निशांत अंजुम , चंदन सैनी , अजय कुमार , , प्राची जिंदल उपस्थित रहे ।

ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »