हरिद्वारः 17 अप्रैल, आज कार्यालय, कृषि उत्पादन मण्डी समिति रूडकी, जिला-हरिद्वार में सचिव पंकजराज शाह द्वारा मण्डी समिति क्षेत्रान्तर्गत निर्दिष्ट कृषि उत्पादों के फुटकर में क्रय/विक्रय करने वाले सभी फुटकर व्यापारियों द्वारा सामान्य से अधिक दरों पर कृषि उत्पादों के मूल्य नियन्त्रण तथा सभी व्यापारियों के लाइसेंसीकरण के सम्बन्ध में समिति के कर्मचारियों की बैठक आहूत की गयी।
इस अवसर पर सचिव पंकजराज शाह द्वारा कहा गया कि मण्डी परिषद के निर्देशानुसार आम उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर फल-सब्जी आदि उपलब्ध कराने के लिये मण्डी समिति परिसर में 5 नग फुटकर काउन्टर लगाये जायेगें। जिनके माध्यम से मण्डी थोक भाव पर बहुत ही कम मार्जिन लेकर कृषि उत्पाद आम उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जायेगा।
मण्डी सचिव पंकजराज शाह द्वारा सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि मण्डी क्षेत्रान्तर्गत सभी फल-सब्जी / खाद्यान्न के फुटकर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों यथा परचून व्यापारी/फल-सब्जी के ठेली वाले आदि सभी व्यापारियो के समिति से लाइसेंस चैक किये जायेगें तथा लाइसेंस न पाये जाने पर तत्काल उन सभी व्यापारियों के लाईसेंस जारी किये जाये तथा मण्डी के थोक भाव पर सामान्य लाभ लेकर ही उन वस्तुओं का फुटकर भाव होना चाहिये, जिससे कि सामान्य उपभोक्ता को सस्ती दरों पर फल-सब्जी / खाद्यान्न आदि मिल सके, इसके अतिरिक्त सभी फुटकर व्यापारीगण अपने ठेली/दुकान आदि पर दैनिक भाव भी प्रदर्शित करेगें। जिससे कि आम जनता को बडती मंहगाई से राहत मिले।
इसके लिये समिति स्तर से सचल दल गठित किया गया है जोकि प्रतिदिन चैंकिंग व लाइसेंस के सम्बन्ध में अपनी रिपोर्ट सचिव को देगें।
इस अवसर पर सुभाषचंद, अल्केश कुमार, विचित्र सिंह घुमान, भगतसिंह, कालूराम, अनन्त कुमार, अकिंत कुमार, अतुल कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
सचिव कृषि उत्पादन मण्डी समिति रुड़की (हरिद्वार)
ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी
