आज दिनांक 09.09.2026 को माननीया आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंह नगर के निर्देशन में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम में आबकारी खटीमा व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा खटीमा क्षेत्रान्तर्गत आलावर्दी गाँव के जंगल में दबिश दी गयी,दबिश के दौरान नाले के किनारे पर चल रही 02 भट्टियों को नष्ट किया गया तथा 1000 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया गया
आसपास तलाशी के दौरान 75 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया तथा आलावर्दी गाँव मे दबिश के दौरान अभियुक्ता सरस्वती देवी पत्नी महेश राम निवासी आलावर्दी खटीमा को एक रबर ट्यूब में लगभग 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया। इस कार्यवाही में क्षेत्र -02 खटीमा के आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के नेतृत्व में खटीमा का समस्त आबकारी स्टाफ मौजूद रहा l यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड
