यह कोई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई पिक्चर या तस्वीर नहीं है हां इतना जरूर है अवैध कच्ची शराब बनाने वालों ने अपना दिमाग तो खूब लगाया होगा लेकिन यह नहीं पता कि चोर को पकड़ने के लिए पुलिस आसमान और पाताल एक कर देती है आज की यह तस्वीर अवैध कच्ची शराब से जुड़े धंधे का एक प्रमाण है जो आज तक कहीं किसी ने नहीं देखा होगा पेड़ के ऊपर जुगाड़ बनाकर कई ड्रम को एक साथ बांधे लेकिन आबकारी विभाग भी कहां पीछे रहता चढ़ गई पेड़ के ऊपर और तोड़फोड़ कर टपका दिए ड्रम जमीन के नीचे
दिनांक 14.09.2026 को माननीया आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंह नगर के निर्देशन में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम में आबकारी खटीमा व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा खटीमा क्षेत्रान्तर्गत आलावर्दी गाँव में दबिश दी गयी,दबिश के दौरान नाले पर चल रही 02 भट्टियों को नष्ट किया गया तथा 1500 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया गया एवं आसपास तलाशी के दौरान 85 लीटर कच्ची शराब बरामद कर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया। इस कार्यवाही में क्षेत्र -02 खटीमा के आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के नेतृत्व में खटीमा का समस्त आबकारी स्टाफ मौजूद रहा l यह अभियान आगे भी जारी रहेगा
उप आबकारी निरीक्षक जगदीश कुमार,प्रधान आबकारी सिपाहीनितेश भारद्वाज आबकारी सिपाही दीपक चंद्र,पंकज जोशी ,बबीता राय,रचिता पांडे

ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी उत्तराखंड
