माननीया आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार के निर्देशन में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम में आबकारी लक्सर सर्कल वन की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 15/9 /26 को क्षेत्र वन हरिद्वार टीम द्वारा आबकारी निरीक्षक हसनैन रजा जाफरी के नेतृत्व में दिनारपुर नाले से तीन डृमो में लगभग 800 किलोग्राम लहन नष्ट किया तथा 20 लीटर कच्ची शराब बरामद कर अभियोग दर्ज किया आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे हैं इस प्रभावी अभियान से अवैध कच्ची शराब से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है और दहशत का माहौल है आने वाले समय में यह कार्यवाही और प्रभावी ढंग से चलाई जाएगी आबकारी टीम में प्रभारी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र वन हरिद्वार श्री हसनैन रजा जाफरी , उप आबकारी निरीक्षक महावीर मैठानी तथा प्रधान आबकारी सिपाही सुरेंद्र सिंह ,अनिरुद्ध शर्मा, लव शर्मा व नरेंद्र शर्मा थे
ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड
