रूडकी सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषि उत्पादन मण्डी समिति रूडकी, जिला-हरिद्वार एंव श्रमिक कल्याण बोर्ड की ओर से बुधवार को मण्डी समिति परिसर मे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकम मे किसान, श्रमिक और व्यापारी हित से जुडी योजनाओ की जानकारी देने के साथ विभिन्न कल्याणकारी गतिविधिया संचालित की गई। कार्यक्रम के दौरान पंजीकृत श्रमिको को शिक्षण किट, पोषण किट और स्वच्छता किट वितरित की गई। इसके अतिरिक्त मण्डी क्षेत्र के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला एंव पुरुष किसानो को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्यामवीर सैनी राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार पदमसिंह भाटी किसान यूनियन नेता एंव सुधीर सैनी ग्राम प्रधान धनौरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, व्यापारी, किसान, श्रमिक एंव मण्डी समिति तथा श्रम विभाग के अस्सिटेंट लेबर कमिश्नर विपिन कुलदीप सनोज आशु जॉनी पाल
अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे
इस अवसर पर सचिव पंकजराज शाह, सुभाषचंद मण्डी निरीक्षक, अल्केश कुमार, मण्डी निरीक्षक, भगतसिंह मण्डी सहायक, अकिंत कुमार, कालूराम लेखाकार अखिल गौतम अंकित सैनी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड
