खानपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चौधरी के कार्यकर्ताओं का क्षेत्र में डोर टू डोर जाकर जनता से जन संपर्क साधने का कार्य लगातार जारी है। जिसमें आज उनकी धर्मपत्नी नीलू चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ खानपुर विधानसभा के मोहनपुरा गांव में जनसंपर्क किया। और जनता से कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चौधरी को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की हैं। वही उनके साथ पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता जावेद अली ने भी भाजपा सरकार पर भरपूर तीखे वार किए। और कहां कि भाजपा सरकार का कार्यकाल पूर्ण रूप से असंतोषजनक रहा है। कोई भी कार्य जनता के लिए धरातल पर देखने को नहीं मिला है। लगातार भाजपा सरकार ने जनता को हानि पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने भाजपा पार्टी पर वार करते हुए कहा कि यह पार्टी उद्योगपतियों की पार्टी है। गरीब जनता से इनका दूर-दूर तक कोई भी सोकार नहीं है। जनता केवल भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई और बेरोजगारी से जूझी है। इसको उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि अपना वोट केवल खानपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चौधरी के पक्ष में ही करें, जिससे खानपुर विधानसभा का विकास हो सके। वही राजीव गांधी आल इंडिया कांग्रेस की नगर अध्यक्ष शबनम जहां ने उपस्थित महिलाओं को कांग्रेस की रीती नीतियों से अवगत कराया है और भाजपा पर तीखे वार भी किए। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी केवल जनविरोधी पार्टी है। और इनकी सरकार में गरीब वर्ग केवल पीस कर रह गया है। साथ ही महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि खानपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चौधरी को अपने बहुमूल्य वोटों से बड़ी संख्या में जीत दिलाएं, और उन्हें विधानसभा भेजें। जिससे खानपुर विधानसभा में विकास की गंगा बह सकें। क्योंकि कांग्रेस सरकार में ही सबका भला संभव है। राजीव गांधी आल इंडिया कांग्रेस के प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर व कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ग्रामीण के जिला सचिव मोहम्मद आरिफ ने कहा कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ जनता ने 2017 कि विधानसभा चुनाव में भाजपा पार्टी को पूर्ण बहुमत से उत्तराखंड का ताज पहनाया था। उस विश्वास और उम्मीद पर भाजपा पार्टी पूर्ण रूप से विफल साबित हुई है। इन सालों में भाजपा ने केवल झूठे वादों और जुमलों से जनता के दिलों पर वार किए है। बेरोजगारी, महंगाई, अत्याचार, महिलाओं का शोषण, भ्रष्टाचार भाजपा सरकार में आम बात है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड का विकास और सर्व समाज की उन्नति के लिए केवल कांग्रेस प्रत्याशी को ही वोट करें। और खानपुर विधानसभा प्रत्याशी सुभाष चौधरी को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाएं। उन्होंने जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस तरह कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं के जनसंपर्क में महिलाओं और युवाओं में कांग्रेस के प्रति उत्साह देखा जा रहा है। इससे साफ जाहिर है कि सुभाष चौधरी को हर वर्ग का भरपूर समर्थन है। और उनकी जीत पक्की है।
ईश्वरचंद ब्यूरो प्रमुख
