*मदरहुड विश्वविधालय और मनहारी पॉवरटेक प्राइवेट लिमिटेड,सिडकुल के बीच हुआ अनुबंध*

मदरहुड विश्वविधालय रुड़की,और मनहारी पॉवरटेक प्राइवेट लिमिटेड,सिडकुल के मध्य आज अनुबंध हुआ।
इस अवसर पर मदरहुड विश्वविधालय के माननीय कुलपति प्रो०(डॉ)नरेंद्र शर्मा जी,श्री दीपक शर्मा जी(निदेशक प्रसाशन),डॉ वी के सिंह(निदेशक ऐकडेमिक),डॉ अनुज शर्मा(डीन स्टूडेंट वेलफेयर)और मनहारी पॉवरटेक प्राइवेट लिमिटेड,सिडकुल के सीईओ डॉ हरेंद्र कुमार गर्ग उपस्थित रहे।
विश्वविधालय के माननीय कुलपति महोदय प्रो०(डॉ)नरेंद्र शर्मा जी और मनहारी पॉवरटेक प्राइवेट लिमिटेड,सिडकुल के सीईओ डॉ हरेंद्र कुमार गर्ग जी ने संयुक्त रूप से अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
इस अनुबंध का उद्देश्य मदरहुड विश्वविधालय के समस्त छात्रों के लिए रोज़गार उलब्ध करवाना है। मनहारी पॉवेटेक प्राइवेट लिमिटेड सोलर पैनल बनाने वाली उत्तराखण्ड राज्य की सबसे बड़ी कंपनी है और यह कंपनी समय समय पर विश्वविधालय में छात्रों के लिए वर्कशॉप,सेमिनार का आयोजन करेगी। ताकि छात्र/छात्राएँ अपना कोर्स पूरा करने के उपरांत उच्च और मनहारी पॉवरटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में रोज़गार प्रात कर सकें।

इस अनुबंध के होने के बाद मदरहुड विश्वविधालय के सभी छात्रों को रोज़गार प्रेरक बनाने के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।
और हमारे छात्र उच्च पदों पर आसीन हो पायेंगे।
यह अनुबंध विश्वविधालय के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
और छात्र/छात्राओं को रोज़गार के नये- नये अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अनुबंध से विश्वविधालय के सभी छात्रों के लिए मनहारी पॉवरटेक लिमिटेड के दरवाज़े स्वतः ही खुल जाएँगे।
इस अवसर पर विश्वविधालय के कुलसचिव श्री गोपाल शर्मा और अन्य आधिकारिगण उपस्थित रहे।
ईश्वर चंद्र ब्यूरो प्रमुख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »