*झबरेड़ा विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन*
*ट्रंप जैसे फूफा का जवाब है स्वदेशी-त्रिवेंद्र सिंह रावत*

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, मेयर अनीता देवी अग्रवाल, विधानसभा प्रत्याशी राजपाल सिंह, राज्य मंत्री देशराज करनवाल, शोभा राम प्रजापति,भाजपा नेता मयंक गुप्ता रहे विशिष्ट अतिथि

रुड़की। भाजपा रुड़की जिले के झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में आज “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे आत्मनिर्भर भारत अभियान के संकल्प को जनता तक पहुँचाना और केंद्र तथा राज्य सरकार की विकासपरक योजनाओं की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत” केवल एक नारा नहीं, बल्कि यह 140 करोड़ देशवासियों की भावना और शक्ति का प्रतीक है। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना, स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाना और युवाओं को नवाचार के लिए प्रोत्साहित करना इसी अभियान की मुख्य धारा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान ने आज पूरे देश में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। भाजपा सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएँ शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेजी से वैश्विक स्तर पर आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है।

मेयर श्रीमती अनीता देवी अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देगा। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें और समाज के आर्थिक विकास में योगदान दें।

विधानसभा प्रत्याशी श्री राजपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएँ जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर ग्रामीण रोजगार योजना, आज लाखों युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक नहीं बल्कि मानसिक और सामाजिक स्वतंत्रता का भी प्रतीक है।

राज्य मंत्री श्री देशराज करनवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर गांव, किसान और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का “वोकल फॉर लोकल” का आह्वान अब एक जनांदोलन का रूप ले चुका है।

भाजपा नेता श्री मयंक गुप्ता ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का मूल उद्देश्य राष्ट्र की स्वाभिमान शक्ति को पुनः स्थापित करना है। वहीं भाजपा वरिष्ठ नेता श्री शोभा राम प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों से आज भारत आत्मविश्वास के साथ विश्व मंच पर खड़ा है।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री सागर गोयल एवं अक्षय प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल,पवन तोमर, सुशील त्यागी, अनीस गौड ल,जिला पदाधिकारी डॉ सौरभ गुप्ता प,सतीश सैनी, सचिन झबरेडी , तेजपाल मौर्य,प्रतिभा चौहान, पंकज नंदा, गीता मलिक,मंडल अध्यक्ष, गुरजिंदर प्रधान, सुबोध सैनी, आशीष शर्मा, धीर सिंह, बृजेश गुप्ता,रश्मि चौधरी, सुदेश चौधरी, ,हितेश शर्मा, संजय पाल, सोहन सिंह राणा,गीतेद्र ,अफजाल अली महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत नवनिर्मित भाजपा रुड़की जिला कार्यालय का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं भाजपा पदाधिकारीयो के साथ निरीक्षण भी किया

अंत में सभी को भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह द्वारा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “वोकल फॉर लोकल” के संदेश को दोहराते हुए यह संकल्प दिलाया कि वे स्वदेशी उत्पादों काl प्रयोग करेंगे और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से हुआ।

ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »