आज दिनांक 14.10.2025 को प्रातः 10:00 बजे, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों एवं सहारनपुर परिसर में कार्यरत कर्मचारियों के मध्य एक बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में यूनियन पदाधिकारियों द्वारा सहारनपुर परिसर के कर्मचारियों की समस्याओं एवं सुझावों को विस्तारपूर्वक सुना गया। तत्पश्चात, इन विषयों के समाधान हेतु यूनियन पदाधिकारियों ने सहारनपुर परिसर के कुलशासक महोदय से भेंट कर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा की।

बैठक के दौरान कर्मचारियों द्वारा प्रमुख रूप से निम्नलिखित समस्याएँ एवं विषय प्रस्तुत किए गए, जिन पर कुलशासक महोदय से समाधान हेतु विस्तृत वार्ता की गई —

1. एकाधिक कार्यभार की समस्या:
कई कर्मचारियों को एक से अधिक कार्य सौंपे गए हैं। इस संबंध में कुलशासक महोदय से चर्चा कर कार्यभार का संतुलित वितरण एवं समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही का अनुरोध किया गया।

2. अतिरिक्त कार्य भत्ता एवं कम्युनिकेशन चार्जेज रीइंबर्समेंट:
जिन कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार है, उन्हें एकस्ट्रा वर्क अलाउंस तथा कम्युनिकेशन चार्जेज रीइंबर्समेंट प्रदान किए जाने के संबंध में चर्चा की गई।

3. स्वास्थ्य जांच सुविधा:
सहारनपुर परिसर के कर्मचारियों एवं निवासियों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने हेतु Pathkind Pathology से करार किए जाने का प्रस्ताव रखा गया।

4. चिकित्सकीय सुविधा का विस्तार:
परिसर में कर्मचारियों व उनके परिजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों — गाइनेकोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिक, डेंटिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट आदि से करार किए जाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

5. सौर जलतापन प्रणाली (Solar Water Heater System):
आगामी सर्दियों को ध्यान में रखते हुए परिसर में सौर जलतापन प्रणाली लगाए जाने पर विचार-विमर्श किया गया ताकि निवासियों को गर्म पानी की सुविधा मिल सके।

6. स्वयं के वाहन द्वारा यात्रा पर प्रतिपूर्ति सुविधा:
रुड़की परिसर में प्रशिक्षण अथवा सरकारी कार्य हेतु सहारनपुर से आने-जाने वाले कर्मचारियों को स्वयं के वाहन द्वारा यात्रा करने पर प्रतिपूर्ति की सुविधा उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई।

7. रात्रि विश्राम (Night Stay) व्यवस्था:
सहारनपुर परिसर से रुड़की परिसर में कार्य हेतु जाने वाले कर्मचारियों के लिए कार्य दिवसों के दौरान रात्रि विश्राम हेतु कमरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी वार्ता हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »