शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं दीर्घकालीन योगदान के लिए मैजिक बुक आफ रिकार्ड फाउंडेशन तथा मैजिक एंड आर्ट युनिवर्सिटी फरीदाबाद के डायरेक्टर डॉ सी पी यादव तथा सुष्मिता देव व मुख्य अतिथि फिल्म एक्टर एंड डायरेक्टर श्री मनोज कुमार भाटिया प्रोग्राम प्रेजिडेंट श्री आर पी हंस, मनजिंदर भाटी, अन्तर्राष्ट्रीय मोटीवेटर श्री करन विश्वकर्मा तथा फिल्म प्रोड्यूसर श्री गुलाब सेठ द्वारा नरेंद्र कुमार जी, संजय कुमार जी, पारूल गोयल जी, राजेश कुमार जी तथा प्रतिभा डोलका जी को मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) की उपाधि से तथा डॉ मेघ राज सिंह को बेस्ट अचीवर्स एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया जो हरिद्वार की प्रसिद्ध शिक्षण संस्था भल्ला कालेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता हैं। डॉ नरेंद्र कुमार जी वर्तमान में केन्टोनमेंट बोर्ड स्कूल में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। यह सम्मान मैजिक एंड आर्ट फाउंडेशन एवं मैजिक एंड आर्ट युनिवर्सिटी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम/ समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया। मैजिक एंड आर्ट फाउंडेशन द्वारा कहा कि डॉ नरेंद्र कुमार जी ने लगभग 34 वर्षो से शिक्षा के प्रचार-प्रसार, सामाजिक जागरूकता, तथा जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से न केवल शैक्षिक वातावरण को सुदृढ़ता मिली है, बल्कि सामाजिक समरसता एवं विकास को भी नई दिशा प्राप्त हुई है। डॉ संजय कुमार प्रधानाचार्य व डॉ पारूल गोयल श्री सत्यनारायण मंदिर इंटर कॉलेज मखदूम पुर में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। इनके द्वारा नवाचार एवं समाजहित में अनेक रचनात्मक कार्य किए हैं।इन शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पद्धतियों के प्रयोग, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने जैसे कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। डॉ राजेश कुमार राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलस्वा गाज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं तथा इनके प्रयासों से शिक्षा को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक एवं समाजोपयोगी बनाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं। डॉ प्रतिभा डोलका जी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडियाकी में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं इनके द्वारा शिक्षा में नवाचार के साथ साथ रचनात्मक कार्यों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहें हैं।स्थानीय शिक्षाविदों एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने इनके योगदान की सराहना करते हुए इसे शिक्षा एवं सामाजिक विकास के लिए प्रेरणादायी बताया है। आशा व्यक्त की गई है कि इनके प्रयास अन्य शिक्षकों एवं युवाओं के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे तथा समाज में जागरूकता और प्रगति को नई दिशा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर डॉ नरेंद्र कुमार जी सहित सभी के द्वारा मैजिक एंड आर्ट फाउंडेशन एवं मैजिक एंड आर्ट युनिवर्सिटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे भविष्य में भी शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहेंगे।
ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी रुड़की
