विपुल चौधरी बने
बीजेपी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री
उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी ने विपुल चौधरी को जिला महामंत्री किसान मोर्चा पद से नवाजा है विपुल चौधरी का संगठन और पार्टी में कार्य करने का पुराना अनुभव है इस मौके विपुल चौधरी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर कृषकों की आय को दोगुना करने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं इसी वर्ष उत्तराखंड सरकार ने पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से गन्ने का भाव उत्तराखंड के किसानों को ज्यादा देने का काम किया है इसके लिए उत्तराखंड के किसानों ने पहले ही पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया था विपुल चौधरी ने आगे कहा कि कृषकों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार बेहद गंभीर है और किसान हित हमारे लिए सर्वोपरि है आज किसान सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और आने वाले 2027 चुनाव में किसान बड़ी संख्या में सरकार को वोट करेगा और 2027 में तीसरी बार पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बनेंगे
विपुल चौधरी को सुबह से ही उनके समर्थक फोन पर बधाई देते रहे और उन्हें आगे बढ़ने का हौसला बढ़ाते नजर आए डॉ माधु सिंह जिला अध्यक्ष किरण चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार प्रदीप चौधरी अध्यक्ष देवी सिंह राणा सुरेश चौधरी सहदेव पुंडीर सुखदेव सिंह प्रशांत राणा संदीप रघुवंशी अरविंद प्रधान अक्षय सैनी मयंक चौधरी हेमंत मालिक राकेश गिरी शोभाराम प्रजापति
ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी
