दिनांक 24 और 25 फरवरी को आरटीओ प्रवर्तन महोदया देहरादून के निर्देशानुसार रुड़की क्षेत्र में स्कूली वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया इस अभियान के दौरान कुल 55 वाहनों के चालान किए गए और 150 से अधिक वाहनों को चेक किया गया । इस अभियान के दौरान प्रवर्तन दल रुड़की द्वारा 03 (तीन) वाहन, इंटरसेप्टर दल रुड़की द्वारा 02 (दो) वाहन, सचल दल नारसन द्वारा 2 (दो) वाहन, सचल दल भगवानपुर द्वारा 04 (चार) वाहनों को बंद किया गया स्कूली वाहनों के विरुद्ध यह कार्रवाई भविष्य में भी सुचारू रूप से संचालित की जाएगी और कठोर प्रवर्तन कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । इस अभियान का निर्देशन एआरटीओ श्री कृष्ण चंद्र पलाडिया द्वारा किया गया अभियान में श्री हरीश रावल, श्री नवीन चंद तिवारी, श्रीमती संगीता धीमान , श्री परीक्षित भंडारी , श्री राकेश , श्री बारूमल अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
Tsi राकेश थपलियाल भी मौजूद थे

ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »