सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम आते ही मॉन्टफोर्ड स्कूल के छात्र छात्राएं खुशी से झूम उठे आज दसवीं कक्षा में पास छात्र-छात्राओं को ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम ने गले में पटका पहनाया और बुके देकर छात्रों छात्राओं का हौसला बढ़ाया सभागार में सभी उत्तीर्ण छात्रों को बैठाया गया इस मौके पर प्रधानाचार्य ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम ने कहा कि लगातार कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है मंटफर्ट स्कूल के छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त कर अपने स्कूल का जो सामान बढ़ाया है उसमें समस्त स्कूल स्टाफ और अभिभावकों की बहुत मेहनत रही है इसके लिए समस्त स्टाफ और अभिभावक बधाई के पात्र हैं
अपने प्रेरणादायक संबोधन में प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों एवं नैतिक शिक्षाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन तक सीमित नहीं है, बल्कि एक अच्छे चरित्र का निर्माण करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय-प्रबंधन, ईमानदारी, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए, क्योंकि दृढ़ संकल्प एवं मेहनत से ही सफलता प्राप्त होती है।
उन्होंने विद्यार्थियों को यह संदेश भी दिया कि वे अपने शिक्षकों का सम्मान करें, अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें तथा विद्यालय के नियमों का पालन करते हुए एक आदर्श छात्र बनने का प्रयास करें। प्राचार्य महोदय ने अभिभावकों एवं शिक्षकों के सहयोग से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया और सभी को मिलकर एक सकारात्मक एवं प्रगतिशील शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
सभागार में प्रधानाचार्य ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम उप प्रधानाचार्य ब्रदर आनंद कोऑर्डिनेटर दीपू जी सिस्टर और अध्यापिकाएं समस्त स्टाफ मौजूद रहे
सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले जोशुआ रुशील सेन 98.4 अवनी कौशिक 98.4 एकांश 98% आरती गुप्ता 97.6 अन्य छात्र-छात्राओं का भी उत्कर्ष प्रदर्शन रहा
ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी
