आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर के छात्र-छात्राओं ने 10वीं के सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणामों में फिर एक बार जबरदस्त सफलता प्राप्त की। गत अनेक वर्षो की भाँति इस वर्ष भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, रुड़की नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर गत अनेक वर्षों से लगातार नगर में अपने अच्छे, उत्तम और प्रशंसनीय परीक्षा परिणामों के लिये चर्चा का केन्द्र रहा है। विद्यालय के छात्र रिशिता ने सर्वाधिक 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय एवं रुड़की नगर का मान बढ़ाया है।
विद्यालय में हर तरफ खुशी का वातावरण छाया हुआ है। अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने सभी विधार्थियों को उनके अच्छे परीक्षा परिणामों के लिये बधाई दी। विद्यालय की प्रबन्ध समिति एवं प्रधानाचार्य श्री अमरदीप सिंह जी ने सभी छात्रों को मिष्ठान खिलाकर अपना शुभाशीष दिया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये मंगल प्रार्थना करते एवं शुभकामनाये दी। सभी छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य एवं अपने अध्यापकों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रबन्धक श्री रजत अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य श्री अमरदीप सिंह ने कहा कि विद्यालय परिवार के भरसक प्रयासों से आज विद्यालय के छात्र-छात्रायें श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम एवं उत्तम संस्कारों को प्राप्त कर रहे हैं। आज विद्यालय के छात्र-छात्रायें देश-विदेश में विद्यालय, परिवार व अपने नगर का नाम आलोकित कर आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर को ऊचाइंयों पर ले जाने के लिए कृतसंकल्प है।
विद्यालय के टॉपर्सः-
1. रिशिता 97.8 प्रतिशत
2. अवनि 97.2 प्रतिशत
3. रिषभ देव 96.8 प्रतिशत
4. कावेरी तोमर 95.4 प्रतिशत
5. प्रान्जल शर्मा 94.4 प्रतिशत
6. चेतना 94.2 प्रतिशत
7. हर्षित 94.2 प्रतिशत
8. प्रान्जल 93.8 प्रतिशत
9. नकुल भल्ला 93.8 प्रतिशत
10. आरुष 93.6 प्रतिशत
11. अंशु 93 प्रतिशत
विद्यालय के 37 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक एवं 122 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये।
विद्यालय के समस्त 257 परीक्षार्थियों ने शत्-प्रतिशत सफलता प्राप्त की।
Ishwar Chand samvaddata Sahara TV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »