भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान

भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनहित एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

हरिद्वार जनपद के ग्राम बनारसी निवासी श्री अंकुश की पत्नी (आयु 33 वर्ष), इस बार त्रिशिशु (Triplet Pregnancy) से गर्भवती थीं। यह गर्भावस्था अत्यंत जटिल एवं उच्च जोखिम (High Risk Pregnancy) की श्रेणी में थी। अनेक स्थानों पर उपचार कराने के बाद भी उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। इसके पश्चात वे प्रज्ञा हॉस्पिटल पहुँचीं, जहाँ हमारी विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने उनकी नियमित एवं समर्पित देखभाल की।

प्रज्ञा हॉस्पिटल द्वारा मरीज का निःशुल्क उपचार, सतत निगरानी एवं सफल ऑपरेशन (सीज़ेरियन सेक्शन) किया गया, जिसके परिणामस्वरूप एक स्वस्थ पुत्र एवं दो स्वस्थ पुत्रियों का सुरक्षित जन्म हुआ। वर्तमान में माता एवं तीनों नवजात पूर्णतः स्वस्थ हैं तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

इस सफल एवं चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन में अस्पताल की समर्पित टीम का विशेष योगदान रहा। हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं—

– डॉ. अर्पित त्रिपाठी (जनरल सर्जन)
– डॉ. जमीर अहमद  वरिष्ठ सर्जन 

* डॉ. दिनेश त्रिपाठी
* डॉ. प्रवीण सालार
* डॉ. गरिमा गोयल (बाल रोग विशेषज्ञ)
* डॉ. राजीव (बाल रोग विशेषज्ञ)
* डॉ. बबीता चोपड़ा
* श्री आशु मलिक
* नर्सिंग स्टाफ: काजल, आरती, रुकैया, तनु एवं समस्त चिकित्सा एवं पैरामेडिकल टीम

इस मौके पर प्रज्ञा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि पिछले दो दशक से झबरेड़ा क्षेत्र में अपना नर्सिंग होम संचालित कर लोगों को बेहतर इलाज देकर लोगों का विश्वास भी जीता है प्रज्ञा हॉस्पिटल की पूरी टीम का उद्देश्य है कि प्रत्येक मरीज को श्रेष्ठ, सुरक्षित, सुलभ एवं मानवीय स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।

हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माता एवं तीनों नवजात सदैव स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु रहें।

आप सभी से अनुरोध है कि इस परिवार को अपना स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान करें।

– भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति
द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल 9897161533
ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »