जमरानी बहुद्देशीय परियोजना के अंतगर्त डायवर्जन टनल 1, (8.10 मीटर व्यास) की 644 मीटर लंबाई की खुदाई का कार्य आज दिनांक 25.07.2026 को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। डायवर्जन टनल-2, 600 मीटर लम्बाई का कार्य पूर्व में ही दिनांक 30 मार्च 2026 को पूर्ण कर लिया गया था। यह कार्य फरवरी 2025 में प्रारंभ हुआ था और जटिल भू-वैज्ञानिक परिस्थितियों के बावजूद निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए न्यूनतम समय में पूरा किया गया।

दोनों डायवर्जन टनलों में खुदान पूर्ण होने से परियोजना के अगले चरण लाइनिंग एवं अन्य संरचनात्मक कार्यों के लिए मार्ग प्रशस्त हुआ है, जो वर्तमान में तीव्र गति से प्रगति पर हैं। परियोजना अधिकारियों एवं टीम के समन्वित प्रयासों से यह महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल हुआ है, जिससे क्षेत्र के विकास, सिंचाई एवं जल प्रबंधन को बल मिलगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर श्री बी०बी० पाण्डे, श्री ललित बिष्ट उप महाप्रबंधक, श्री अजय पंत एवं श्री योगेश काण्डपाल परियोजना प्रबंधक, श्री उमेश अग्रवाल परियोजना प्रबंधक, Afcons Infrastructure Ltd सहित पी०आई०यू० जमरानी साइट के समस्त फील्ड स्टाफ उपस्थित रहे।

ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »