बडे़ हर्ष का विषय है कि आज दिनांक 27.07.2026 को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा विद्यालय आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर, रुड़की में 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू, विद्यालय अध्यक्षा श्री कौशल्या आर्या देवी प्रो0 के0के0 पन्त (निदेशक आई.आई.टी. रूडकी) द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह का शुभारम्भ माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू, मंत्री डाॅ0 रजनीकान्त शुक्ल, विद्यालय अध्यक्षा श्री कौशल्या आर्या देवी प्रो0 के0के0 पन्त (निदेशक आई.आई.टी. रूडकी) प्रदेश निरीक्षक डाॅ0 विजयपाल सिंह के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
विद्या भारती द्वारा आयोजित समस्त विद्यालयों के कक्षा 10 के 75 होनहार छात्र-छात्राओं एवं कक्षा 12 के 45 छात्र-छात्राओं को आज आयोजित भव्या प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पुरस्कार प्राप्त करने वाले आप सभी भैया-बहनों की उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान आप सभी के माता-पिता एवं शिक्षको का है, हमारी प्रथम गुरु एवं संसार में अच्छे-बुरे का ज्ञान कराने वाली माता का स्थान हमारे ग्रन्थों में सर्वोपरि बताया गया है। आप सभी छात्र-छात्राओं का कत्र्तव्य है कि ‘‘जग सिर मौर बनाये भारत’’ इस पंक्ति को सार्थक बनाकर देश राष्ट्र के निर्माण मे अपना महत्वपुर्ण योगदान दे।
डोमेश्वर साहू (क्षेत्रीय संगठन मंत्री विद्या भारती) ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आदर्श शिक्षक एवं आदर्श छात्र के समस्त गुणों को अपना कर छात्र एवं शिक्षक के मध्य सम्मान एवं संस्कार का सम्बन्ध रहना चाहिए साथ ही एक दूसरे की रक्षा करना, एक दूसरे के साथ रहना, एक विचार, एक व्यवहार द्वारा स्वयं को एवं समाज को सुरक्षित एवं शक्तिशाली बनाने में अपना योगदान दें सकते है।
डाॅ0 रजनीकान्त शुक्ल ने सभी छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को विद्यालय परिणाम, सफल संचालन और शिक्षा जगत में विद्यालय द्वारा किये जा रहे अनूठे प्रयोगों एवं प्रयासों के लिए शुभकामनायें देते हुए विद्यालय की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
डाॅ0 विजयपाल सिह(प्रदेश निरीक्षक) ने कहा कि विद्यालय के होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्र देश-राष्ट्र की उन्नति एवं प्रगति में सहायक सिद्ध होंगे। नवीन विचारो रचनात्मक और क्रियात्मक कार्यो से भारत के युवा देश व समाज के हित में कार्य कर राष्ट्र को उन्नत शिखर पर ले जाने को सक्षम है। शिक्षा के साथ-साथ विद्यालय एवं घर का वातावरण, संस्कार एवं अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका एक आदर्श छात्र के निर्माण में अपना योगदान निभाते है। यही प्रतिभाशाली होनहार युवा राष्ट्र एवं समाज निर्माण में अपने दायित्व एवं कत्र्तव्यों का निर्वाह कर राष्ट्र को शक्तिशाली बनाते है।

इस अवसर पर सम्भाग निरीक्षक नत्थीलाल बंगवाल, सुरेशानन्द जोशी, इन्द्रपाल परमार, मनोज रयाल,, उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर कुलश्रेठ, प्रबन्धक डाॅ0 रजत अग्रवाल, प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अमरदीप सिंह
प्रधानाचार्य
ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड
