*रुड़की के रहमानिया अरबी मदरसे में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण के साथ आधुनिक शिक्षा का दिया संदेश*

​रुड़की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रुड़की स्थित रहमानिया अरबी मदरसे में जश्न-ए-आज़ादी का पर्व पूरे जोश, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस दौरान मदरसे में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ रोटरी क्लब के सौजन्य से एक विशाल रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन भी किया गया, जिसने इस राष्ट्रीय पर्व के महत्व को और भी बढ़ा दिया।
​कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा की ​देशभक्ति का जज़्बा और स्वतंत्रता दिवस का उत्साह हर भारतीय के दिल में है। जिसे रहमानिया अरबी मदरसे के बच्चों ने भी पूरे जोश के साथ साबित किया है। बत्रा ने कहा की उत्तराखंड की धामी सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन कर ऐतिहासिक कदम उठाया है। इस पहल के माध्यम से मदरसों के बच्चों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है।उन्होंने कहा की अब अरबी मदरसों से निकलने वाले बच्चे केवल पारंपरिक शिक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि डॉक्टर और इंजीनियर जैसे पदों पर पहुंचकर राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
​कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथियों ने धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा को अपनाने पर विशेष बल दिया इस मौक़े पर उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के चेयरमैन ​डॉ. सुरजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार और शिक्षा विभाग मदरसों की मान्यता और गुणवत्ता सुधारने को लेकर बेहद गंभीर हैं। अब मदरसों के बच्चे हाफिज, मौलवी और मुफ्ती बनने के साथ-साथ डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बनने का सपना भी पूरा कर सकेंगे।
प्रमुख समाजसेवी​ डॉ. मुजीब मलिक ने कहा कि बदलते दौर में रोजगार पाने और देश की तरक्की के लिए मदरसे के बच्चों को आधुनिक (मॉडर्न) शिक्षा अपनानी ही होगी। दीनी तालीम के साथ साथ वैज्ञानिक व तकनीकी ज्ञान बेहद जरूरी है। रहमानिया अरबी मदरसे के चेयरमैन
​ हाजी मुस्तकीम आज के आयोजन को लेकर काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने बताया कि रहमानिया अरबी मदरसे में बच्चे हाईस्कूल तक की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने सभी मुख्य अतिथियों व गणमान्य नागरिकों का गर्मजोशी से स्वागत किया।


​जश्न के इस पावन मौके पर मदरसे में सामाजिक दायित्व निभाते हुए रोटरी क्लब के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया हैं जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके साथ ही परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
​कार्यक्रम की रूपरेखा और उपस्थिति
​कार्यक्रम का सफल एवं सुचारू संचालन मदरसे के प्रबंधक मौलाना अज़हरुल कासमी द्वारा किया गया। इस भव्य आयोजन में प्रसिद्ध शायर अफ़ज़ल मंगलौरी, मुफ़्ती सलीम, मौलाना अरशद, मोहम्मद इमरान सहित कई गणमान्य नागरिक, समाज सेवी और भारी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति के गीतों और बच्चों के उत्साह ने स्वतंत्रता दिवस के इस उत्सव को यादगार बना दिया।
Is Vachan reporter Sahara TV Roorkee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »