स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज की संध्या पर समर्पण महिला शाखा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

रुड़की। स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज की संध्या पर समर्पण महिला शाखा द्वारा हार्मिलाप धर्मशाला, साकेत रुड़की में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य और तीज के उल्लास का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद अंताक्षरी, तंबोला सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें महिला एवं पुरुष शाखा के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोकगीतों और देशभक्ति गीतों पर संस्था के कार्यकर्ताओं ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय प्रदीप बत्रा जी एवं श्रीमती मनीषा बत्रा जी की प्रस्तुति रही। दोनों ने “क्या खूब लगती हो, बड़ी सुंदर दिखती हो” गीत पर शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वहीं देशभक्ति गीत “यह देश है वीर जवानों का, अलबेलों का, मस्तानों का” पर मंत्री जी की भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

समर्पण महिला शाखा द्वारा कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई। महिला एवं पुरुष शाखा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मिलकर तीज के उत्सव का आनंद लिया और संस्था के पारिवारिक वातावरण को और मजबूत किया।

इस अवसर पर संस्था की संरक्षक **पूजा गुप्ता  ने भी लोकगीतों पर नृत्य कर कार्यक्रम का आनंद बढ़ाया। उन्होंने कहा कि **“समर्पण परिवार के साथ ऐसा लगता है जैसे अपने ही परिवार के साथ मिलकर कोई त्योहार और उत्सव मना रहे हों। इन सभी लोगों के साथ जुड़कर हमेशा आनंद और अपनापन महसूस होता है। मैं समर्पण परिवार के सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं और सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देती हूं।”

कार्यक्रम में संरक्षक निशी चौहान, संजय अरोड़ा एवं आशीष केसरी, सौरभ श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समर्पण महिला शाखा की अध्यक्ष रेनू गुप्ता ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। महामंत्री प्रीति अग्रवाल ने कहा कि संस्था द्वारा भविष्य में भी विभिन्न त्योहारों एवं सामाजिक अवसरों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समर्पण परिवार सामाजिक सेवा के साथ-साथ सनातन संस्कृति एवं भारतीय परंपराओं के संरक्षण के लिए भी निरंतर कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने एवं विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में कोषाध्यक्ष बबीता यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निर्देशन में कार्यक्रम की विभिन्न प्रस्तुतियां एवं गतिविधियां व्यवस्थित रूप से संपन्न हुईं।

इस अवसर पर महिला शाखा की नीलम सिंगल, अनुराधा गोयल, प्रियंका अग्रवाल, वैशाली गोयल, गरिमा अग्रवाल, सुगंध अग्रवाल, उमा त्यागी, शैली गुप्ता, शीतल शर्मा, शालू सैनी, रश्मि सैनी, ज्योति सैनी, ज्योति गोयल, रिशु त्यागी, भूमि सारण, मीनाक्षी सैनी, आकांक्षा बंसल, श्रद्धा हिंदू, दीपावली, रेनू पुरी, माया यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

वहीं पुरुष शाखा से नरेश यादव, प्रदीप गोयल, शशिकांत अग्रवाल, अतुल सैनी, संजय गोयल, संदीप गोयल, शैलेश बंसल, संजीव सैनी, श्रवण सैनी, शेर सिंह सारण, नवीन पुरी, अंकुर त्यागी, वंश सैनी, शिव यादव, कृष्णा, देवांश गोयल, वेदांत त्यागी, नित्य सैनी, काव्य सैनी, निशा सैनी, कुलदीप सिंह, नवीन शर्मा, ललित यादव, नवीन त्यागी, गौरव गोयल, दीपक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, कार्तिक पुरी, मनोज मेहरा, अनूप बंसल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

समर्पण परिवार का यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस की देशभक्ति और हरियाली तीज की लोक-सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर संगम बन गया। कार्यक्रम ने एक बार फिर साबित किया कि सेवा, संस्कृति और सामाजिक एकता के संकल्प के साथ समर्पण परिवार निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Ishwar Chand reporter Sahara ki hi Roorkee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »