इंजीनियर विनोद कुमार पांडे ने अधीक्षण अभियंता का पद संभालते ही बिजली चोरों को कड़े शब्दों में दो टूक कह दिया है कि किसी भी कीमत पर बिजली चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी अगर बिजली चोरी पकड़ी गई तो बिजली चोरी करने वालों को बड़े गंभीर परिणाम भुगतने होंगे
गौर तलब है कि इंजीनियर विनोद कुमार पांडे बिजली चोरी के खिलाफ और सख्त कार्यवाही के लिए जाने जाते हैं और बिजली चोरी पकड़ने में कुशल मंजे हुए खिलाड़ी माने जाते हैं आज भी रुड़की में कार्यरत इंजीनियर विनोद कुमार का बिजली चोरों में बड़ा खौफ माना जाता है किसान यूनियनों के साथ आपसी तालमेल बिठाकर उसे कैसे निपटा जाता है इसका भी उन्हें पूरा अनुभव है अधीक्षण अभियंता इंजीनियर विनोद कुमार पांडे ने कहा कि आने वाले टाइम में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर लोगों में विश्वास पैदा करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा स्मार्ट मीटर को लगाया जा सके बिजली चोरों के खिलाफ बड़ा शिकंजा कैसा जाएगा और आने वाले समय में राजस्व को बढ़ाने में किन-किन बुनियादी चीजों की जरूरत है इस पर जल्दी ही काम किया जाएगा ताकि पुराने बिजली बकायदाओं से पैसा वसूला जा सके उन्होंने लोगों से अपील की है कि विगत दो-तीन दिन से लो फ्रिकवेंसी के कारण ग्रामीण एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं की आकस्मिकरोस्टिंग करनी पड़ रही है ताकि ग्रिड को सुरक्षित रखते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जा सके भारतवर्ष में अन्य राज्यों के सापेक्ष उत्तराखंड में आकस्मिक कटौती काम है
ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड
