आज दिनांक 25.09.2026 को माननीया आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार एवं उप आबकारी आयुक्त कुमायूं परिक्षेत्र व जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंह नगर के निर्देशन में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम में गठित टीम द्वारा खटीमा क्षेत्रान्तर्गत रघूलिया में चिम्मन सिंह पुत्र अर्जुन सिंह के घर पर दबिश दी गयी,दबिश के दौरान अभियुक्त चिम्मन सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी रघूलिया खटीमा को एक प्लास्टिक बाल्टी में लगभग 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया। इस कार्यवाही में सहायक आबकारी आयुक्त प्रतिमन कन्याल एवं आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के नेतृत्व में खटीमा का समस्त आबकारी स्टाफ मौजूद रहा l यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
Ishwar Chandra reporter Sahara TV Roorkee Uttrakhand
