आरोप लगाना ओर भाग जाना
निर्वाचन आयोग की संयुक्त प्रेस विज्ञपि हुआ कि SIR की प्रक्रिया सहमति और नियमों के आधार पर आगे बढ़ी
किरण चौधरी अध्यक्ष जिलापंचायत हरिद्वार
रुड़की। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगातार भारत के निर्वाचन आयोग और देश की चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाकर जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा आरोप लगाना, फिर उन आरोपों की जिम्मेदारी से बचते हुए आगे बढ़ जाना और लगातार संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना देश के माहौल के लिए उचित नहीं है। लोकतंत्र में सरकार की आलोचना करने का विपक्ष को पूरा अधिकार है, लेकिन राजनीति का उद्देश्य देश में भ्रम और अविश्वास पैदा करना नहीं होना चाहिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के तीनों आयुक्तों द्वारा जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्रि ने SIR को लेकर उठाए जा रहे सवालों की स्थिति काफी हद तक स्पष्ट कर दी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि SIR से जुड़े सभी बिंदुओं पर आपसी सहमति और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य आगे बढ़ाया गया है।
उन्होंने कहा कि केवल सत्ता प्राप्त करने के लिए किसी भी तरीके से राजनीतिक माहौल को प्रभावित करने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। जनता लोकतंत्र में अपनी समझ और विवेक से निर्णय करती है और केवल आरोप-प्रत्यारोप के आधार पर जनमत को प्रभावित करने के प्रयास सफल नहीं होंगे
किरण चौधरी ने कहा कि देश की प्रतिष्ठा और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता किसी भी राजनीतिक दल से ऊपर है। जब बार-बार निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता पर सवाल उठाए जाते हैं, तो यह स्वाभाविक रूप से चिंता का विषय बनता है। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को कमजोर करने वाले ऐसे लगातार अभियान देश के हित में हैं? क्या ऐसे प्रयासों से अनजाने में देश के बाहर बैठी भारत-विरोधी ताकतों को राजनीतिक रूप से लाभ पहुंचने की स्थिति तो पैदा नहीं हो रही है?
उन्होंने कहा कि ऐसे गंभीर सवालों पर देश के प्रमुख विपक्षी दल और उसके नेता को जिम्मेदारी के साथ अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि विपक्ष को सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली की आलोचना करने का पूरा लोकतांत्रिक अधिकार है। स्वस्थ लोकतंत्र में विपक्ष सत्ता पक्ष को बेहतर काम करने के लिए मार्गदर्शन और सुझाव देता है। लेकिन संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर बिना ठोस आधार के लगातार सवाल उठाना देशहित में नहीं है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के बाद राहुल गांधी द्वारा चलाए गए अभियान और लगाए गए आरोपों पर उन्हें देश की जनता के सामने तथ्यात्मक स्पष्टीकरण देना चाहिए। यदि उनके आरोप गलत पाए गए हैं तो उन्हें सार्वजनिक रूप से अपनी बात पर पुनर्विचार करते हुए खेद व्यक्त करना चाहिए।
किरण चौधरी ने कहा कि भारत की चुनाव प्रणाली विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव तंत्रों में से एक है। इसकी निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना केवल निर्वाचन आयोग की ही नहीं, बल्कि सभी राजनीतिक दलों और नेताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है।
ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड
