*चौधरी राजेंद्र सिंह ने संभाली किसान आयोग के अध्यक्ष की कमान,समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत*
​रुड़की। उत्तराखंड सरकार में चौधरी राजेंद्र सिंह द्वारा किसान आयोग के अध्यक्ष पद का दायित्व संभालने के रुड़की आवास पर समर्थकों और किसानों ने उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया। शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित उनके कैंप कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे उनके समर्थकों,किसान प्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं और मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी की बधाई दी।
​गौरतलब है कि यह लगातार दूसरा अवसर है जब चौधरी राजेंद्र सिंह को किसान आयोग के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के किसानों और समर्थकों में भारी उत्साह की लहर है।
​स्वागत समारोह के दौरान किसान आयोग के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में किसान कल्याण सबसे ऊपर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग का मुख्य उद्देश्य केवल नीतियां बनाना नहीं, बल्कि धरातल पर किसानों की समस्याओं को समझकर उनका समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।​उन्होंने कहा कि ​”किसानों की आवाज को शासन-प्रशासन के उच्चतम स्तर तक पूरी मजबूती से पहुंचाया जाएगा। राज्य सरकार की कृषि और किसान कल्याण से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम किसान तक पहुंचाना ही हमारा मुख्य ध्येय है।”इस दौरान उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और किसान प्रतिनिधियों ने चौधरी राजेंद्र सिंह की कार्यशैली पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व से प्रदेश का किसान वर्ग निसंदेह लाभान्वित होगा। लोगों को उम्मीद है कि आयोग के माध्यम से कृषि सुधारों और किसानों की आय वृद्धि के क्षेत्र में ठोस काम होंगे। आगे उन्होंने कहा कि खानपुर विधानसभा को जितवाने के साथ-साथ मंगलौर झबरेड़ा सहित कई सीटों को जितवाने के लिए वह खुद और उनकी टीम पूरा प्रयास करेगी और उत्तराखंड सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों को लेकर वह जनता के बीच में जाने का काम करेंगे ताकि आने वाले 2027 में इसका फायदा पार्टी को मिल सके

​इस दौरान प्रमुख रूप से विजय प्रधान अंकुर चौधरी सोमपाल सिंह रमेश चंद्र महेंद्र सिंह विश्वास आर्य सहेंद्र सिंह मनपाल सिंह विजयपाल सिंह प्रधान आजाद सिंह राकेश सुखपाल चौधरी टीकम सिंह श्री रूपचंद भूपेंद्र सिंह देवेंद्र ओमपाल अनुज कुमार सैनी
सुदेश चौधरी, धीर सिंह, प्रमोद जौहर, रश्मि चौधरी, मनीष प्रधान, निपेन्दर सिंह, निर्दोष प्रधान, सुनील सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, गणमान्य नागरिक एवं समर्थक मौजूद रहे।

ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »