(ब्यूरो प्रमुख ईश्वर चंद)
(न्यूज़ रुड़कीं) रूडकी पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री याकूब सिद्दीकी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर ज़िम्मेदारी सौंपी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस चुनाव मैदान में उतरेगी। याकूब सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस लगातार विपक्ष की भूमिका निभा रही है पार्टी ने हमेशा जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है। गन्ना किसानों के भुगतान को भी कांग्रेस ने विधानसभा में प्रमुखता से उठाया है। विपक्ष लगातार सरकार को जगाने का काम कर रहा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि ज़िले के तीन कांग्रेस विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र में स्कूल,कॉलेज, अस्पताल, और सड़कें बनवाने का काम किया है।
इस दौरान वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता हंसराज सचदेवा ने कहा की कांग्रेस की मजबूती के लिए पूरे प्रयास किये जायेंगे। सचदेवा ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव भी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी उन्होंने कहा कांग्रेस ने हमेशा प्रदेश का वीकास किया है और आगे भी प्रदेश का विकास कांग्रेस ही कर सकती है। इस मौके पर हंसराज सचदेवा, महेंद्र सैनी, सतवीर चौधरी, उदयवीर पुंडीर, रश्मि चौधरी, रमेश उनियाल, राम सिंह सैनी, पीके अग्रवाल,पंकज सैनी, डॉक्टर लखन सिंह, रियासत अली, महेंद्र प्रधान, विधायक फुरकान अहमद, पंकज सोनकर,चौधरी राजेंद्र सिंह, एडवोकेट मरगूब कुरैशी, कांग्रेस कोऑर्डिनेटर जगदेव सिंह आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।