केंद्रीय विद्यालय क्रमांक – 1 रूडकी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत साप्ताहिक कार्यक्रम में वेबिनार का आयोजन
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक – 1 रूडकी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत साप्ताहिक कार्यक्रम में आज “योग का महत्व” विषय के ऊपर वेबिनार का आयोजन प्राचार्य श्री वी के त्यागी के दिशा निर्देशन में किया गया | इसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्री हरिनंद जी खेल शिक्षक और योग प्रशिक्षिका श्रीमती रीना त्यागी शामिल हुई | साथ में विद्यालय की उप प्राचार्या श्रीमती अंजू सिंह के साथ सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थी सम्मिलित हुए | इस कार्यक्रम का मुख्य उद्येश्य विद्यार्थियों को योग के महत्व से परिचित करना था |
इस विषय पर विचार रखते हुए प्राचार्य श्री वी के त्यागी ने कहा कि विश्व आज योग के प्रभाव और उसके अस्तित्व को मान चुका है। योग करने से हमें शारीरिक तथा मानसिक लाभ मिलता है| योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ, निरोग और बलवान बनता है तथा योगाभ्यास करने से कई रोगों से लड़ने की शक्ति भी मिलती है। बच्चों को रोज सुबह अपने माता पिता के साथ योग करना चाहिए | योग अभ्यास करने के मुख्य लाभों में से एक यह है कि यह तनाव कम करने में मदद करता है।
अपने वक्तव्य में खेल शिक्षक श्री हरिनंद ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में योग का विशेष महत्व है | इसके नियमित अभ्यास से एकाग्रचित होने की शक्ति तथा याददाश्त बढती है| यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है और आपको आराम से रहने में मदद करता है।
योग प्रशिक्षिका श्रीमती रीना त्यागी ने विद्यार्थियों को सरल सहज योग के तरीके बताये| उन्होंने बताया कि योग का फायदा तभी सही तरीके से मिलेगा जब आप इसे नियमित रूप से करेंगे |बच्चों द्वारा योग से सम्बंधित किये गये सवालों का बहुत सहजता से उन्होंने जवाब दिया और उनकी जिज्ञासा को शांत किया |
इस अवसर पर उप प्राचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने कहा कि शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है। विद्यार्थियों को योग का नियमित अभ्यास करना चाहिए |यह ध्यान लगाने के लिए एक मजबूत विधि के रूप में भी माना जाता है जो मन और शरीर को आराम देने में मदद करता है।
कार्यक्रम का सञ्चालन पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीमती पूनम कुमारी ने किया |
ईश्वरचंद ब्यूरो प्रमुख
वी के त्यागी
(प्राचार्य )