3500008
दिनांक:05/06/2022
केंद्रीय विद्यालय न. 1 रूड़की में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को विश्व भर में मनाया जाता है| विश्व पर्यावरण दिवस हम सब के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण दिन है। यह वह दिन है जब हम अपने पर्यावरण से संबंधित मुद्दों से अवगत होते हैं और इसे अपने बेहतर भविष्य के लिए सुरक्षित रखने के प्रति वचनबद्ध होते हैं। हमें जीवन के माध्यम से अपने पर्यावरण का ख्याल रखना चाहिए। लोगो को प्रकृति के साथ किये गये दोहन पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता महसूस हुई है | इसी के मद्देनज़र केंद्रीय विद्यालय न. 1 रूड़की में पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाज को जागरूक करने के उद्येश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये |इस अवसर पर विद्यालय परिसर में प्राचार्य श्री वी के त्यागी , उप प्राचार्या श्रीमती अंजू सिंह के साथ उपस्थित शिक्षकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया | इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य श्री वी के त्यागी ने बताया कि हमारे पर्यावरण की स्थिति वनों की कटाई, प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण दिन प्रति दिन गिरती जा रही है। बेहतर भविष्य के लिए, पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एवं हमारे देश में पर्यावरण के अनुकूल विकास को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण एवं उनका संरक्षण ही एकमात्र विकल्प है |उनके दिशा निर्देशन में पिछले करीब 6 वर्षों में हजारों पौधे विद्यालय परिसर में लगाकर उनका संरक्षण किया गया है |
प्राचार्य श्री वी के त्यागी ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षको, अभिभावकों एवं समाज को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने हेतु विद्यालय पुस्तकालय के ब्लॉग kvroorkee1library.blogspot.com पर पर्यावरण संरक्षण ऑनलाइन क्विज तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण का शपथ (pledge) का आयोजन किया गया है जिसमे अभीतक लगभग दस हजार (10000) लोग प्रतिभाग कर चुके है | इसके अलावा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिनके परिणाम निम्नांकित रहे |
पर्यावरण संरक्षण पर नारा लेखन प्रतियोगिता में वंशिका ( 9 ब )ने प्रथम, कशिश शर्मा (9 ब) ने द्वितीय तथा आकांक्षा (12 अ ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वाणी त्यागी ( 10 अ ) ने प्रथम, ख़ुशी (9 अ ) ने द्वितीय तथा इशफा परवीन (9 ब ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |
भाषण वीडिओ प्रतियोगिता में कशिश शर्मा ( 9 ब ) ने प्रथम, अभिजीत राघव (8 अ ) ने द्वितीय तथा श्रेया उपाध्याय (7 ब ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |
कक्षा 6 से 8 में चित्रकला प्रतियोगिता में सौम्या (8 स ) ने प्रथम स्थान, तनु (8 ब ) ने द्वितीय स्थान तथा हिमांशु (7 अ ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |
प्राथमिक विभाग से चित्रकला प्रतियोगिता में परिधि सुयाल (2 ब ) प्रथम स्थान पर , भाषण प्रतियोगिता में आराध्या शर्मा (4 अ ) प्रथम स्थान पर , नारा लेखन प्रतियोगिता में नव्या शर्मा (5 ब ) प्रथम स्थान पर रही |
विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपप्राचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने बताया कि मानव जीवन पूर्ण रूप से स्वस्थ तभी होगा जब कदम–कदम पर पौधे लगाये जायेंगे |
प्राचार्य
वी के त्यागी
ईश्वरचंद्र ब्यूरो प्रमुख