भाजपा ओबीसी मोर्चा घर घर चलो गांव गांव चलो अभियान शुरू कर रहा है जो 6 अप्रैल से शुरू होकर 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा। जिसमें ओबीसी मोर्चा केडी पदाधिकारी लोगों को केंद्र एवम राज्य सरकार की योजनाएं बताएंगे। रुड़की स्थित जिला पंचायत अतिथि गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने बताया कि पार्टी हाईकमान के दिशा निर्देश पर गांव गांव चलो घर घर चलो अभियान शुरू कर रहा है जिसमें 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस के अवसर से विभिन्न कार्यक्रम शुरू होंगे जिसमें पहले दिन घर घर पार्टी के झंडे बांटे जा रहे हैं यह अभियान 14 अप्रैल तक चलेगा जिसमें 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके साथ ही बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती भी पर्व की तरह मनेगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत गांव गांव चलो अभियान 50 हजार परिवार में जाएंगे। समाजिक समरसता के तहत घर घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने गरीबो के लिए बहुत सारे निर्णय लिए हैं जिनकी जानकारी जन जन तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 7 साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने देश जो बहुत कुछ दिया जो कि किसी दल ने नही दिया। ओबीसी समाज के लिए बहुत योजनाएं चलाई गई जिसका लाभ उन्हे मिल रहा है। इन सभी योजनाओ को घर घर जाकर बताएंगे। ओबीसी समाज के साथ सभी समाज को आगे बढ़ाने का काम किया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि अभियान कल से शुरू हो रहा। प्रदेश में बड़े स्तर पर यह अभियान चलेगा। कार्यक्रम के जिला संयोजक कवींद्र चौधरी ने बताया कि उन्हें टीम के पांच सदस्यीय टीम का सदस्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जोर शोर से अभियान चलाया जाएगा। 2024 में सभी को जोडा जाएगा। भाजपा सरकार ने ओबीसी समाज के लिए बहुत कार्य किए। समाज को आगे बढ़ाने का कार्य किया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुज सैनी, अशोक चौधरी, कविंद्र चौधरी, प्रभात चौधरी आदि मौजूद रहे। राजू चौधरी
ईश्वरचंद ब्यूरो प्रमुख