रुड़की केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया | विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री सीएस बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना 5 दिसंबर सन 1963 में हुई थी जब से यह संस्थान अपने गौरव में इतिहास के लिए जाना जाता है| साथ ही यह भी बड़े हर्ष का विषय है की केंद्रीय विद्यालय संगठन को स्थापित हुए आज 60 वर्ष पूरे हो रहे हैं और केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आज हीरक जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है| इसकी शुरुआत केंद्रीय कार्मिकों के बच्चों के लिए की गई थी परंतु इसकी सफलता और शिक्षा प्रणाली को दृष्टिगत रखते हुए सरकार द्वारा अन्य सेक्टर में भी खोला गया| यह हम केवीएम एस के लिए गौरव का विषय है कि आज केंद्रीय विद्यालय संगठन देश में ही नहीं अपितु विदेश में भी शिक्षा का प्रचार प्रसार कर रहा है| गुणवत्ता परक शिक्षा होने के कारण आज समाज के ज्यादातर परिवार अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कराना चाहते हैं | उप प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को केंद्रीय विद्यालय स्थापना दिवस और हीरक जयंती समारोह की हार्दिक शुभकामनाएं ,यह परिवार आपका परिवार है इन बच्चों की परवरिश ,शिक्षा ,दीक्षा और विकास के लिए आपका मार्गदर्शन कितना महत्वपूर्ण है इसको हम सभी अनुभव करते हैं| उनमें नैतिक और चारित्रिक गुण और उसे परिवार का समाज में सम्मान उतना ही अधिक होता है |अपने दादा-दादी, नाना- नानी के साथ रहने वाले बच्चे कई सामाजिक बुराइयों से भी दूर रहते हैं उनमें सुरक्षा की भावना भी अधिक होती है ,उनमें नैतिकता रहती है और चरित्र श्रेष्ठ होता है |इसीलिए इन सद्गुणों के कारण यह बच्चे देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाते हैं| इस अवसर पर मुख्य अध्यापिका नेहा चौबे ने भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी |इस अवसर पर विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल सिंह दा शर्मा उपस्थित रही |सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य श्री सीएस बिष्ट ,उप्राचार्या श्रीमती अंजू सिंह ,मुख्य अध्यापिका नेहा चौबे तथा स्काउट एवं गाइड तथा अन्य शिक्षक साथियों द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया|


तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ जिसके अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बहुत ही आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई जैसे की देशभक्ति गीत ,भाषण, हरियाणवी नृत्य ,गढ़वाली नृत्य इत्यादि| विभिन्न सदनों के सीसीए कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया| खेल दिवस के अंतर्गत विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया |माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विभाग के छात्र-छात्राओं ने 100 मीटर दौड़ रिले दौड़ लंबी कूद मैं भाग लिया| सभी छात्र-छात्राओं द्वारा बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया गया |विजेता छात्र-छात्राओं को कर्नल सिंह दा शर्मा, प्राचार्य श्री सीएस बिष्ट ,उप्राचार्या श्रीमती अंजू सिंह ,मुख्य अध्यापिका नेहा चौबे तथा श्रीमती अनीता बिष्ट के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया| इस कार्यक्रम का संचालन श्री ओमवीर सिंह तथा श्रीमती संध्या पवार द्वारा किया गया|
Ishwar chand reporter Sahara tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »