*पाडली नगर पंचायत में एक भाजपा प्रत्याशी को मिलने लगा सर्वसमाज का समर्थन,भाजपा नेता बहरोज आलम का दावा ऐतिहासिक होगी जीत*

पाडली गुज्जर नगर पंचायत में भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।आलम यह है कि सर्व समाज का समर्थन भाजपा प्रत्याशी चांदनी को मिलने लगा है। चांदनी का दावा है कि अगर जनता ने भाजपा को जिताया तो इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराया जायेगा।उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और इस क्षेत्र का विकास भाजपा ही करा सकती है।उन्होंने कहा कि जनता अब भली भांति जान चुकी है कि उसका भला कौन सी पार्टी कर सकती है।भाजपा के वरिष्ठ नेता बहरोज आलम और ज़ुबैर आलम दिन रात अपने समर्थकों के साथ भाजपा के प्रचार में जुटे हुए हैं। तालाब के पास अधिकांश लोगों ने बहरोज आलम को अपना समर्थन करने का दावा किया।
ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »