Head- केजरीवाल ने सुधारी गलती, प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगे ध्वजों को बदला।
नई दिल्ली- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीछे लगे विवादित राष्ट्रीय ध्वजों को हटा दिया है। आज उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीछे जो ध्वज दिख रहे थे वे सही तरीके से बने और लगे हुए थे।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले केजरीवाल राष्ट्रीय ध्वज को लेकर विवादों नें आ गए थे। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने उन पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान करने का आरोप लगाया था कि केजरीवाल की प्रेस कॉन्प्रेन्स के दौरान बैकग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज में सफेद रंग को कम करके उसके ऊपर हरे रंग को बढ़ा दिया गया है जो संवैधानिक रुप से राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन है।
केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र भी लिखा था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बैकग्राउंड में जो ध्वज लगे हैं वह ध्वज संहिता के लिहाज से सही नहीं है जो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है, राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल सजावट के लिए नहीं किया जा सकता और ना ही उसकी बनावट में कोई छेड़छाड़ की जा सकती है।
केंद्रीय मंत्री श्री पटेल ने चिट्ठी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपनी गलती को तुरंत सुधार करने की मांग की थी। उन्होंने इस बाबत दिल्ली के उपराज्यपाल श्री अनिल बैजल को भी पत्र की एक कॉपी भेजी थी।