*रुड़की में कांग्रेस कार्यालय का सचिन गुप्ता ने किया उदघाटन,

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है जिसके चलते पार्टी के कुछ नेताओं को छोड़कर अब शहर के सभी कांग्रेसी एक जुट दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता ने कांग्रेस कार्यालय का उदघाटन किया है। पार्टी को मजबूत करने के मकसद से खोला गया यह कार्यालय बेहद महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।इस दौरान शहर के बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बन रही है रुड़की में भी इस बार जनता ने परिवर्तन के लिए वोट किया है। शहर की जनता भी परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि आगामी दस मार्च के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे।उन्होंने कहा कि शहर में पार्टी का कार्यालय खुलना बेहद आवश्यक था जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी समय बैठक कर सकते हैं।कार्यक्रम में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की मज़बूती पर बल दिया।वहीं कांग्रेस के कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर व्यापारी नेता प्रमोद जौहर का भी फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर के कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईश्वर लाल शास्त्री ने किया ।इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऋषिपाल बालियान, उदय पुंडीर,किरण भाटिया,बेबी खन्ना,राकेश गौड़,नासिर प्रवेज, नगर अध्यक्ष कलीम खान,प्रदेश महामंत्री चौधरी राजेन्द्र एडवोकेट,राजबीर रोड़, पूर्व सांसद राजेन्द्र बॉडी,राजकुमार,पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी,ऋतु कंडियाल, कमला चौधरी, मीरा कश्यप,संगीता सैनी,पंकज सोनकर,रईस अहमद,अमित कश्यप, सुभाष सिंगल दिनेश अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ईश्वरचंद्र ब्यूरो प्रमुख उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »