दिनांक–22/07/2022
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 बी ई जी एंड सी रूड़की के
सीबीएसई कक्षा 10 (दसवीं) एवं 12 (बारहवीं) के परिणाम
आज सीबीएसई द्वारा कक्षा 10 (दसवीं) एवं 12 (बारहवीं) का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमे केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, बी ई जी एंड सी रूड़की का प्रदर्शन शानदार रहा| विद्यालय का कक्षा 10 (दसवीं) का परीक्षा परिणाम 98.62 प्रतिशत तथा कक्षा 12 (बारहवीं) का परीक्षा परिणाम 96.4 प्रतिशत रहा | विद्यालय स्तर पर कक्षा 12 (बारहवीं) में विज्ञानं से रक्षिता ने 98% अर्जित कर प्रथम स्थान पर मानविकी से रेणु ने 95.4% अर्जित कर द्वितीय स्थान, तथा मानविकी से ही विनीता ने 95.2% अर्जित कर तृतीय स्थान पर रही, जबकि विज्ञानं से तेजस त्यागी ने 95% अर्जित कर चौथे स्थान पर एवं आंशिक त्यागी ने 92% अर्जित कर पांचवें स्थान पर रहे |वाणिज्य से तनुरीत कौर ने 89.6% प्रतिशत अर्जित कर अपने संकाय में प्रथम स्थान पर रही |
विद्यालय स्तर पर कक्षा 10 (दसवीं) में देवांश गुप्ता 97.4% अर्जित कर प्रथम स्थान पर रहे | दूसरे स्थान पर मुस्कान नायक 96% के साथ , तीसरे स्थान पर सक्षम सैनी 95.2% के साथ, चौथे स्थान पर शिवम् भारद्वाज 94.8% के साथ तथा पांचवे स्थान पर मयंक जोशी 92.8% के साथ रहे |
प्राचार्य श्री वी के त्यागी ने सभी विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि ये हमारे विद्यार्थियों और शिक्षकों के कठिन परिश्रम का फल है कि विद्यालय ने इतने बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त किये है |उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनायें दी| उप प्राचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने सभी शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |
कक्षा 1 0
कक्षा 12
S. NO. NAME OF STUDNT CLASS 12TH CLASS 12TH STREAM PERCENTAGE
1 रक्षिता SCIENCE 98
2 रेणु HUMANITIES 95.4
3 विनीता HUMANITIES 95.2
4 तेजस SCIENCE 95
5 आंशिक त्यागी SCIENCE 92
S. NO. NAME OF STUDNT CLASS 10TH PERCENTAGE
1 देवांश गुप्ता 97.4
2 मुस्कान नायक 96
3 सक्षम सैनी 95.2
4 शिवम् भारद्वाज 94.8
5 मयंक जोशी 92.8
(वी के त्यागी)
प्राचार्य
ईश्वरचंद्र ब्यूरो प्रमुख